फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Will women team India enter in T20 World?

अपने घर में खिताब जीतने का कारनामा करना चाहेगी महिला टीम

Tue, 15 Mar 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो/नई दिल्ली
ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
Will women team India enter in T20 World?
भारत की महिला क्रिकेट टीम

भारत की महिला टीम अब तक एक बार भी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंची है, और इस बार यह टूर्नामेंट अपने घर में हो रहा है और उसके पास फाइनल में पहुंचने का चांस होगा।

विज्ञापन


कप्तानी मिताली राज की अगुवाई में भारतीय टीम महिला टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करेगी।
विज्ञापन


दो बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली और पिछले दो संस्करण में जल्द ही टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली भारत की महिला टीम के हौंसले ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती में हाल ही में टी-20 मैचों की सीरीज में 2-1 से शिकस्त देने से खासे बुलंद हैं। भारत अपने घर में खिताब जीतने कर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार चौथी बार खिताब जीतने के मकसद से इस बार इस टूर्नामेंट में उतर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत ही नहीं न्यूजीलैंड के हाथों हार झेल चुकी है।

मेग लैगिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड तीन-तीन बार और न्यूजीलैंड की टीम दो बार महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच पाई है। अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के भी मजबूत दावेदारी पेश करने से इस बार खिताब की होड़ खासी रोचक हो गई है।

भारत की कप्तान मिताली राज ने कहा, "हमारी टीम जिस तरह की लय में है हमें कम से कम सेमीफाइनल में पहुंचना चाहिए। एक बार हमारी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई तो फिर कुछ भी मुमकिन है। पिछली दो सीरीज जीतने से हम भी इस बार खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं।  दुनिया की अन्य टीमों ने लगातार चौथी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरने वाली 2010, 2012 और 2014 ऑस्ट्रेलिया और पहले संस्करण की विजेता इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के वर्चस्व को तोड़ा है। पहले केवल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का ही दबदबा रहता था। अब यह अंतर काफी कम हुआ है।"

भारत की टीम इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान और पाकिस्तान के साथ ग्रुप बी में है। भारत की मौजूदा फॉर्म के आधार पर खुद कप्तान मिताली राज और झूलन गोस्वामी और हरमनप्रीत कौर,स्मृति मंधाना की मौजूदगी में उसके अपने ग्रुप में शीर्ष दो में रहकर सेमीफाइनल में पहुंचने की पूरी उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग कहती हैं, "इस बार खिताब बरकरार रखना आसान नहीं होगा। इस बार मुकाबला पिछले सभी विश्व कप से कहीं ज्यादा कड़ा है। सभी टीमें बराबरी की लगती हैं। कोई भी टीम खिताब जीत सकती है।"


सबसे अनुभवी 36 वषीया चार्लोट एडवडर्स लगातार पांचवी बार इंग्लैंड का नेतृत्व करेंगी। उनकी अगुवाई में इंग्लैंड पहले संस्करण में खिताब जीतने के बाद दो बार उपविजेता रहा। दो दशक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही चार्लोट ने कहा, "इस बार का यह टी-20 वर्ल्ड कप सबसे करीबी और रोमांचक रहने वाला है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed