फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Will India or England Face New Zealand in the Final? Kevin Pietersen Makes His Prediction

T20 World Cup: भारत या इंग्लैंड, केविन पीटरसन ने बताया कौन सी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी?

Thu, 05 Mar 2026 04:57 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 05 Mar 2026 04:57 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला मुकाबला बेहद कड़ा होगा। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वही फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। 

विज्ञापन
Will India or England Face New Zealand in the Final? Kevin Pietersen Makes His Prediction
केविन पीटरसन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में गुरुवार शाम 7 बजे से खेला जाना है। सेमीफाइनल जीतने वाली टीम आठ मार्च को अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को कोलकाता में खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 
विज्ञापन


 भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। स्थानीय होने की वजह से भारतीय टीम को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इससे अलग राय रखते हैं। पीटरसन का मानना है कि इंग्लैंड भारतीय टीम को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाएगी। 
विज्ञापन


पीटरसन ने बुधवार देर रात एक्स पर लिखा, 'रविवार को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होगा। यह एक शानदार गेम होना चाहिए।' पीटरसन ने ये पोस्ट न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका मैच के बाद की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड लगातार तीसरे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। टी20 विश्व कप 2022 में भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में भिड़े थे। इंग्लैंड ने मैच जीता था और आगे चलकर फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। विश्व कप 2024 में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने थे। इस बार विजेता टीम इंडिया थी। भारतीय टीम ने भी फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। इस तरह भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पिछले दो सेमीफाइनल से विश्व कप का विजेता भी मिला है। ऐसे में गुरुवार को होने वाले मुकाबले के और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। 


हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम 17 बार और इंग्लैंड 12 बार विजयी रही है। आंकड़े भारतीय टीम इंडिया के पक्ष में हैं। हालांकि, हर मैच अलग होता है और विजेता का निर्णय दिन विशेष पर किए प्रदर्शन के आधार पर ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed