फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs PAK 2nd Test west indies scored 39 runs loss of 3 wickets agaist Pakistan at Kingston test

WI vs PAK 2nd Test: किंग्स्टन टेस्ट में वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत, तीसरे दिन स्टंप्स तक कैरेबियन टीम का स्कोर 39/3

Mon, 23 Aug 2021 09:39 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्स्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्स्टन Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 23 Aug 2021 09:39 AM IST
सार

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच किंग्स्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 39 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
WI vs PAK 2nd Test west indies scored 39 runs loss of 3 wickets agaist Pakistan at Kingston test
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पहली पारी में मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। कैरेबियाई बल्लेबाज नक्रमाह बोनर 18 और नाइट वाचमैन अल्जारी जोसेफ बगैर खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज पाकिस्तान की पहली पारी के आधार पर अभी 263 रन पीछे और उसके 7 विकेट आउट होना बाकी हैं। पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 302 रन बनाकर पारी घोषित की। 

विज्ञापन

इससे पहले तीसरे दिन पाकिस्तान की टीम ने 4 विेकेट पर 212 रनों से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होने वाले बल्लेबाज फवाद आलम ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक लगाया। वह 124 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा तीसरे दिन मोहम्मद रिजवान ने 31 और फहीम अशरफ ने 26 रनों की पारियां खेलीं। निचले क्रम में शाहीन शाह अफरीद ने 19 रन बनाए। इस तरह पाकिस्तान ने अपनी पहली इनिंग्स में 9 विकेट पर 302 रन बनाकर पारी घोषित की। वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच और जेडन सील्स में 3-3 विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत काफी खराब रही और पहला विकेट 8 रनों पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज कीरेन पोलार्ड 5 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट भी ज्यादा देर तक नहीं टिके और वह चार बनाकर चलते बने। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोस्टन चेस सिर्फ 10 रन बना पाए। पाकिस्तान की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए शाहीन शाह अफरीदी सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। उनके अलावा फहीम अशरफ को एक विकेट मिला। 
 
विज्ञापन

सबीना पार्क में खेले जा रहे इस मुकाबले में दूसरे दिन का खेल बारिश के चलते नहीं हो सकता था। मैच के दूसरे दिन लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। कुल मिलाकर तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान मेजबानों पर भारी है। देखना दिलचस्प होगा कि चौथे दिन वेस्टइंडीज इस मुकाबले में कैसे वापसी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed