फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   which event is Kapil Dev's most memorable as test captain

बतौर कप्तान कौन सा है कपिल देव का सबसे यादगार पल

Mon, 19 Sep 2016 11:02 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह/ अमर उजाला नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह/ अमर उजाला नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
which event is Kapil Dev's most memorable as test captain
kapil dev
भारत को जब बृहस्पतिवार से जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में खेलने उतरेगा तो यह उसका 500 वां टेस्ट मैच होगा। भारत ने अब कुल 499 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से भारत ने 248 टेस्ट अपनी ही धरती पर खेले हैं और 251 विदेश में। कपिल देव ने भारत के कपिल देव ने भारत की वन डे के साथ टेस्ट क्रिकेट में भी भारत की कप्तानी की । 
विज्ञापन


 कपिल देव निखंज भारत के निर्विवाद रूप से सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट ऑलराउंडर हैं। अपनी बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए ख्यात कपिल देव ही है जिन्होंने 1983 में भारत को वन डे विश्व कप जिता कर मुल्क में क्रिकेट की तस्वीर ही बदल दी। कपिल देव ने भारत के लिए 131 टेस्ट खेले और 434 विकेट चटकाए ही और 5248 बनाए। इनमें आठ सेंचुरी और 27 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। उन्होंने साथ ही 225 वन-डे खेल कर 253 विकेट चटकाए और 3783 रन बनाए।
विज्ञापन


कपिल देव से ‘अमर उजाला’ ने सोमवार को जब बतौर कप्तान उनके टेस्ट जीवन के यादगार टेस्ट क्षण की बाबत जानना चाहा तो जो खुलासा हुआ उससे बहुत क्रिकेट प्रेमी चौंकेगे। टेस्ट क्रिकेट में एक समय भारत के लिए सबसे सबसे ज्यादा 434 टेस्ट विकेट लेने वाले कपिल देव ने कहा, ‘ मेरे लिए टेस्ट करियर में बतौर कप्तान सबसे यादगार क्षण अब से ठीक 30 बरस पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मद्रास (अब चेन्नै) में सीरीज के ‘टाई’ रहे पहले  टेस्ट मैच की पहली पारी में सेंचुरी जड़ना रहा। मैंने तब ऑस्ट्रेलिया के क्रेग मैकडरमॉट , ब्रूस रीड और स्टीव वॉ जैसे गेंदबाजों के खिलाफ पहली पारी में सेंचुरी जड़ी थी। मैं हालांकि इस टेस्ट मैच में विकेट नहीं ले पाया था। यह टेस्ट ऐसा रहा जिसमें बराबर उतार चढ़ाव देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया और हमारी भारतीय टीम के हर खिलाड़ी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed