Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Virender Sehwag Proud of Son Aaryavir's U19 Asia Cup Heroics, Says 'This Is Just the Start'

'यह तो सिर्फ शुरुआत है': आर्यवीर की कामयाबी पर पिता वीरेंद्र सहवाग को गर्व, जानें क्या बोले मुल्तान के सुल्तान

Fri, 20 Nov 2026 05:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Nov 2026 05:27 AM IST
सार

अंडर-19 एशिया कप में बल्ले से धमाल मचाकर सुर्खियां बटोरने वाले आर्यवीर को लेकर उनके पिता ने क्या खास बात कही? पूर्व भारतीय दिग्गज ने बेटे की कामयाबी पर खुशी जताने के साथ ही उसे एक खास नसीहत भी दी है।

विज्ञापन
Virender Sehwag Proud of Son Aaryavir's U19 Asia Cup Heroics, Says 'This Is Just the Start'
आर्यवीर और वीरेंद्र सहवाग - फोटो : BCCI/ANI

विस्तार

अंडर-19 एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने आर्यवीर सहवाग की कामयाबी से उनके पिता और भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग काफी खुश हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बेटे को अभी से इस उपलब्धि से संतुष्ट नहीं होने की सलाह दी है। सहवाग का मानना है कि आर्यवीर के करियर की यह सिर्फ शुरुआत है और उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है।
विज्ञापन


एनडीटीवी से बातचीत में वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'एक पिता के तौर पर मुझे खुशी है कि आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता। लेकिन यह उसके सफर की सिर्फ शुरुआत है। मैंने उससे कहा है कि उसे अभी बहुत आगे जाना है, इसलिए सिर्फ इस उपलब्धि से संतुष्ट नहीं होना चाहिए।'
विज्ञापन
Trending Videos

Virender Sehwag Proud of Son Aaryavir's U19 Asia Cup Heroics, Says 'This Is Just the Start'
आर्यवीर सहवाग - फोटो : X
दिल्ली के लिए चार दिवसीय मैच खेलेंगे आर्यवीर
सहवाग ने बताया कि अंडर-19 एशिया कप के बाद आर्यवीर दिल्ली राज्य की अंडर-19 टीम के शिविर से जुड़ेंगे। यहां उन्हें चार दिवसीय मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। वह टीम के कप्तान भी हैं, इसलिए उन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।

बेटे की बल्लेबाजी में दिखती है अपनी झलक
वीरेंद्र सहवाग ने माना कि आर्यवीर के कुछ शॉट उन्हें अपने शुरुआती क्रिकेट करियर की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा, 'उसके कुछ शॉट मुझे मेरे युवा दिनों की याद दिलाते हैं। उसे खेलते हुए देखकर अच्छा लगता है। इसका पूरा श्रेय उसी की मेहनत को जाता है। वह मेरी बात तो बहुत कम ही सुनता है।'

सहवाग ने यह भी बताया कि आर्यवीर अपने अलग-अलग कोच से काफी कुछ सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्यवीर अपने कोच राजू शर्मा की बात ज्यादा सुनते हैं। इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में भी अलग-अलग कोच से प्रशिक्षण लिया। अंडर-19 एशिया कप के दौरान भी उन्हें एक अलग कोच का मार्गदर्शन मिला। सहवाग के मुताबिक, अलग-अलग कोच से सीखने का उन्हें फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन

Virender Sehwag Proud of Son Aaryavir's U19 Asia Cup Heroics, Says 'This Is Just the Start'
आर्यवीर सहवाग - फोटो : Twitter
अंडर-19 एशिया कप में ऐसा रहा आर्यवीर का प्रदर्शन
आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में पांच मैचों में 361 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए। टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 160 रन रहा, जो उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ भारत की जीत के दौरान बनाया था। फाइनल में भी आर्यवीर ने 58 रन की पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। भारत ने खिताब भी अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed