फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Varun Chakravarthy Ruled Out of Asian Games, Vipraj Nigam Named as Replacement

वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर: 22 साल के इस तूफानी ऑलराउंडर को मौका मिलना तय, आईपीएल में दिखा चुका है दम

Wed, 16 Sep 2026 02:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Sep 2026 02:33 PM IST
सार

वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 22 वर्षीय लेग स्पिन ऑलराउंडर विप्रज निगम को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वरुण को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 के बाद चोट लगी थी। एशियाड में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
Varun Chakravarthy Ruled Out of Asian Games, Vipraj Nigam Named as Replacement
वरुण और विप्रज - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम को एशियाई खेलों से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण महाद्वीपीय खेलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा लेग स्पिन ऑलराउंडर विप्रज निगम को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। एशियाई खेलों का आयोजन 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होना है। पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी और भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल चरण से अपना अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन

Varun Chakravarthy Ruled Out of Asian Games, Vipraj Nigam Named as Replacement
विप्रज निगम। - फोटो : अमर उजाला।
विप्रज निगम की टीम में एंट्री
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि वरुण फिलहाल अनिश्चित समय के लिए टीम से बाहर रहेंगे। सूत्र ने कहा, 'वरुण अनिश्चित समय के लिए बाहर हैं। लंबी सूची में विप्रज निगम और कुलदीप यादव दो उपलब्ध विकल्प थे। कुलदीप इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे खेलेगा।' इस वजह से 22 वर्षीय विप्रज को एशियाड टीम में शामिल किया गया है। विप्रज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने अब तक लीग में 19 मुकाबले खेले हैं और 13 विकेट लिए हैं।

गेंद के साथ बल्ले से भी दिखाया दम
विप्रज की खासियत सिर्फ उनकी लेग स्पिन गेंदबाजी नहीं है। उन्होंने आईपीएल में बल्ले से भी अपनी क्षमता दिखाई है। उनके करियर का स्ट्राइक रेट करीब 176 का रहा है, जो उनके आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज को दिखाता है। ऐसे में भारतीय टीम को विपराज के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी मिला है जो गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता भी रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Varun Chakravarthy Ruled Out of Asian Games, Vipraj Nigam Named as Replacement
स्टब्स और विप्रज - फोटो : IPL/BCCI
अफगानिस्तान सीरीज में चोटिल हुए थे वरुण
35 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती को अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में चोट लगी थी। मैच के बाद उन्होंने असहजता की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें आगे की जांच और आकलन के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा गया था। चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए। अब उनकी चोट इतनी गंभीर है कि वह एशियाई खेलों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

वापसी के बाद फिर चोट ने रोका रास्ता
वरुण के लिए यह चोट इसलिए भी बड़ा झटका है क्योंकि उन्होंने हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की थी। वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले फिट होकर भारतीय टीम में लौटे थे। हालांकि, पहले ही मुकाबले के बाद साइड स्ट्रेन की समस्या सामने आने से उनकी वापसी का सिलसिला एक बार फिर रुक गया।
विज्ञापन

Varun Chakravarthy Ruled Out of Asian Games, Vipraj Nigam Named as Replacement
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत का अभियान 24 सितंबर से
एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। ऐसे में टीम अपने अभियान की शुरुआत इसी चरण से करेगी। वरुण के बाहर होने के बाद अब भारतीय टीम के स्पिन विभाग में विप्रज निगम की भूमिका अहम हो सकती है। 22 वर्षीय खिलाड़ी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है, लेकिन आईपीएल में वह अपनी गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखा चुके हैं। अब उनके पास एशियाई खेलों जैसे बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर होगा।

ऐसी दिखेगी भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, विप्रज निगम, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed