Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup: India’s 60% Win Record vs South Africa, Top Run-Scorers, Six-Hitters and Wicket-Takers Revealed

IND vs SA: T20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 60 फीसदी मैच जीते, सबसे ज्यादा रन-छक्के और विकेट किसके नाम?

Sun, 22 Feb 2026 10:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 Feb 2026 10:26 AM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 में 35 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 60 प्रतिशत मैच जीते हैं। डेविड मिलर सबसे ज्यादा रन और छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि अर्शदीप सिंह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भी भारत का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। सुपर-8 में यह टक्कर रोमांच से भरपूर रहने वाली है।

विज्ञापन
T20 World Cup: India’s 60% Win Record vs South Africa, Top Run-Scorers, Six-Hitters and Wicket-Takers Revealed
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आज सुपर-8 चरण में आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि 2024 टी20 विश्वकप फाइनल में भारत की जीत ने इस प्रतिद्वंद्विता को और रोमांचक बना दिया है।इतिहास और मौजूदा फॉर्म दोनों ही इस मुकाबले को खास बना रहे हैं।
विज्ञापन


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबले हमेशा रोमांच से भरे रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 2006 से अब तक 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 21 मुकाबले जीते, दक्षिण अफ्रीका ने 13 मैच अपने नाम किए, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। यानी जीत का प्रतिशत करीब 60 फीसदी भारत के पक्ष में रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

T20 World Cup: India’s 60% Win Record vs South Africa, Top Run-Scorers, Six-Hitters and Wicket-Takers Revealed
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : IANS
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भी भारत का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अब तक सात मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से पांच भारत ने जीते हैं। दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ दो मैच जीते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्वकप में पिछली बार साल 2024 टी20 विश्वकप के फाइनल में आमने-सामने आए थे। इस मुकाबले को भारत ने सात रन से जीता था।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सात टी20 विश्वकप मुकाबले
 
  • 2007: भारत ने 37 रन से जीत दर्ज की
  • 2009: भारत की 12 रन से हार
  • 2010: भारत की 14 रन से जीत
  • 2012: भारत की 1 रन से रोमांचक जीत
  • 2014: भारत की 6 विकेट से जीत
  • 2022: भारत की 5 विकेट से हार
  • 2024 फाइनल: भारत 7 रन से जीता
विज्ञापन

T20 World Cup: India’s 60% Win Record vs South Africa, Top Run-Scorers, Six-Hitters and Wicket-Takers Revealed
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : IANS
सबसे ज्यादा रन: मिलर और डिकॉक का जलवा
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर के नाम है। उन्होंने 28 मैचों में 563 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। दूसरे स्थान पर क्विंटन डिकॉक हैं, जिन्होंने 15 मैचों में 507 रन बनाए। ये दोनों बल्लेबाज 500+ रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तिलक वर्मा (496 रन) के नाम है। इसके बाद रोहित शर्मा (429 रन) और मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव (406 रन) का नाम आता है। सूर्यकुमार ने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं, जो दर्शाता है कि उन्हें प्रोटियाज गेंदबाजी रास आती है।

भारत vs द. अफ्रीका टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट 50/100
डेविड मिलर 28 563 146.23 2/1
क्विंटन डिकॉक 15 507 149.55 6/0
तिलक वर्मा 10 496 163.15 2/2
रोहित शर्मा 18 429 130.00 2/1
सूर्यकुमार यादव 15 406 156.15 4/1
विज्ञापन

T20 World Cup: India’s 60% Win Record vs South Africa, Top Run-Scorers, Six-Hitters and Wicket-Takers Revealed
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : IANS
छक्कों का बादशाह कौन?
छक्कों की बात करें तो यहां भी डेविड मिलर टॉप पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 36 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर भारत के तिलक वर्मा हैं, जिनके नाम 28 छक्के दर्ज हैं। हेनरिक क्लासेन ने 25 और क्विंटन डिकॉक ने 24 छक्के जड़े हैं। सूर्यकुमार यादव भी 25 छक्कों के साथ इस सूची में क्लासेन की बराबरी पर हैं। क्लासेन संन्यास ले चुके हैं, जो कि भारत के लिए अच्छी खबर है। साथ ही यह भी स्पष्ट है कि इस प्रतिद्वंद्विता में बड़े शॉट्स का अहम रोल रहा है।

भारत vs द. अफ्रीका टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी छक्के चौके कुल बाउंड्री
डेविड मिलर 36 33 69
तिलक वर्मा 28 42 70
हेनरिक क्लासेन 25 21 46
सूर्यकुमार यादव 25 34 59
क्विंटन डिकॉक 24 47 71

T20 World Cup: India’s 60% Win Record vs South Africa, Top Run-Scorers, Six-Hitters and Wicket-Takers Revealed
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : IANS
विकेटों का सिकंदर कौन?
गेंदबाजी में भारत का दबदबा साफ नजर आता है। अर्शदीप सिंह भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 14 मैचों में 23 विकेट चटकाए हैं। उनके ठीक पीछे वरुण चक्रवर्ती हैं, जिन्होंने सिर्फ आठ मैचों में 22 विकेट लिए हैं और एक बार पांच विकेट भी झटके हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने भारत के खिलाफ 16 विकेट लिए हैं। केशव महाराज (15 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (14 विकेट) भी इस सूची में शामिल हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि भारत की गेंदबाजी इकाई ने इस प्रतिद्वंद्विता में अहम भूमिका निभाई है।

भारत vs द. अफ्रीका टी20 मैच में सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट इकोनॉमी बेस्ट बॉलिंग
अर्शदीप सिंह 14 23 9.04 3/20
वरुण चक्रवर्ती 8 22 8.06 5/17
लुंगी एनगिडी 9 16 8.89 4/29
केशव महाराज 16 15 8.80 2/23
भुवनेश्वर कुमार 12 14 6/69 5/24

T20 World Cup: India’s 60% Win Record vs South Africa, Top Run-Scorers, Six-Hitters and Wicket-Takers Revealed
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : IANS
ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण में भारत ने सभी चार मैच जीतकर दबदबा कायम रखा। यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंची। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई के खिलाफ जीत दर्ज कर शानदार लय दिखाई। दोनों टीमें अजेय रफ्तार के साथ सुपर-8 में प्रवेश कर रही हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो गया है।

T20 World Cup: India’s 60% Win Record vs South Africa, Top Run-Scorers, Six-Hitters and Wicket-Takers Revealed
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI/IANS
आंकड़ों में भारत आगे, लेकिन मुकाबला टक्कर का
इतिहास गवाह है कि टी20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 60 प्रतिशत मैच जीते हैं। रन और छक्कों में डेविड मिलर का दबदबा है, जबकि विकेटों के मामले में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती आगे हैं।हालांकि, मौजूदा फॉर्म और बड़े मैच का दबाव किसी भी टीम के पक्ष में पलड़ा झुका सकता है। ऐसे में सुपर-8 का यह मुकाबला आंकड़ों से परे जाकर जज्बे और प्रदर्शन की असली परीक्षा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed