{"_id":"69676b625cf735aec60d6372","slug":"t20-world-cup-australia-will-play-three-matches-in-pakistan-before-the-t20-world-cup-see-the-schedule-here-2026-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान में तीन मैच खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, यहां देखें शेड्यूल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 World Cup: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान में तीन मैच खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, यहां देखें शेड्यूल
Wed, 14 Jan 2026 03:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 14 Jan 2026 03:39 PM IST
सार
पाकिस्तान के चयनकर्ता इस सप्ताह के आखिर में मुख्य कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान अली आगा के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज और विश्व कप के लिए टीम को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
- फोटो : Cricket Australia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को बताया कि भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया लाहौर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से पहले 29 और 31 जनवरी तथा एक फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दिन रात्रि टी20 मैच खेलेंगे।
ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के ग्रुप मैच भारत में खेलेगा, जबकि पाकिस्तान को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं। यह अप्रैल 2022 के बाद पहला अवसर होगा जबकि ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम 28 जनवरी को लाहौर पहुंचेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के कुछ मैच पाकिस्तान में खेले थे।
पाकिस्तान के चयनकर्ता इस सप्ताह के आखिर में मुख्य कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान अली आगा के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज और विश्व कप के लिए टीम को अंतिम रूप देंगे। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की मंजूरी के बाद अगले सप्ताह टीम की घोषणा की जाएगी।