फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup 2026: India vs Pakistan current squad – Numbers, noise and the blockbuster sundar

भारत टी20 में पाकिस्तान से कहीं बेहतर: अनुभव हो या आंकड़े, बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी; बिल्कुल नहीं टिकता पड़ोसी

Sun, 15 Feb 2026 07:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Feb 2026 07:41 AM IST
सार

टी20 विश्वकप 2026 में भारत-पाकिस्तान की टक्कर 15 फरवरी, रविवार को कोलंबो में होनी है। मैच से पहले पाकिस्तान की ओर से बहिष्कार की चर्चा रही, मगर अंततः टीम मैदान में उतरेगी। मौजूदा स्क्वॉड के आंकड़े बताते हैं कि भारत की बैटिंग फायरपावर और डेथ-बॉलिंग भारी पड़ सकती है, जबकि पाकिस्तान अपने अनुभवी टॉप ऑर्डर और स्ट्राइक गेंदबाजों पर टिका है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2026: India vs Pakistan current squad – Numbers, noise and the blockbuster sundar
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI

विस्तार

कोलंबो में रविवार को एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा रंगमंच सजने वाला है। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में हर गेंद का वजन होगा, हर रन का असर होगा। मैच से पहले पाकिस्तान की तरफ से बहिष्कार की बातें तैरती रहीं, लेकिन आखिरकार टीम खेलने के लिए तैयार है और यही फैंस चाहते भी थे। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार शाम सात बजे से खेला जाएगा और टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे टॉस होगा।
विज्ञापन

 

भारत टी20 स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान टी20 स्क्वॉड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2026: India vs Pakistan current squad – Numbers, noise and the blockbuster sundar
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
दोनों टीमों का मौजूदा स्क्वॉड अनुभव, युवा जोश और मैच-विनर्स से भरा है। हालांकि, मौजूदा भारतीय टीम का टी20 अनुभव और आंकड़े पाकिस्तान से कहीं बेहतर हैं। यानी फॉर्म, भूमिका और असर, सबकी अगर मौजूदा तस्वीर देखें, तो भारतीय टीम पाकिस्तान से कहीं बेहतर दिखती है। हां, अगर दोनों टीमों के मौजूदा खिलाड़ियों एक दूसरे खिलाफ आंकड़ा देखें, तो पाकिस्तान थोड़ा सा बेहतर जरूर दिखता है, लेकिन जीत उन्हें फिर भी नहीं मिली है।
 

भारत- टी20 बल्लेबाजी आंकड़े

खिलाड़ी मैच रन हाईएस्ट
स्कोर
स्ट्राइक
रेट
सूर्यकुमार यादव 106 3126 117 165.13
हार्दिक पंड्या 131 2128 71* 145.05
अभिषेक शर्मा 39 1297 135 194.45
तिलक वर्मा 42 1233 120* 143.7
संजू सैमसन 58 1100 111 148.84
ईशान किशन 38 1092 103 141.26
शिवम दुबे 57 779 65 149.52
अक्षर पटेल 89 700 65 134.35
रिंकू सिंह 42 648 69* 155.02
वॉशिंगटन सुंदर 58 254 50 134.39
अर्शदीप सिंह 78 88 12 104.76
कुलदीप यादव 53 48 23* 67.6
मोहम्मद सिराज 17 14 7* 87.5
जसप्रीत बुमराह 88 12 7 70.58
वरुण चक्रवर्ती 38 3 1* 27.27
कुल 926 14522
 

पाकिस्तान- टी20 बल्लेबाजी आंकड़े

खिलाड़ी मैच रन हाईएस्ट
स्कोर
स्ट्राइक
रेट
बाबर आजम 141 4566 122 128.29
फखर जमां 117 2385 91 130.75
सैम अयूब 63 1271 98* 136.08
साहिबजादा फरहान 41 1042 80* 132.23
शादाब खान 119 929 52 143.58
मोहम्मद नवाज 93 907 45* 134.17
सलमान आगा 47 869 76 122.56
फहीम अशरफ 82 584 51 139.37
उस्मान खान 33 414 53 119.65
शाहीन अफरीदी 100 316 33* 126.4
नसीम शाह 36 61 16 108.92
ख्वाजा नफे 2 47 26 174.07
सलमान मिर्जा 14 7 4* 140
अबरार अहमद 36 4 2 36.36
उस्मान तारिक 4
कुल 924 13401

 
विज्ञापन

भारत vs पाकिस्तान के मौजूदा स्क्वॉड के ओवरऑल टी20 आंकड़ों की तुलना
  • टी20 में मौजूदा भारतीय स्क्वॉड को देखें तो खिलाड़ियों के पास कुल 926 मैचों का अनुभव है। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने कुल मिलाकर टी20 में 14,522 रन बनाए हैं। भारत की मौजूदा स्क्वॉड की ओर से टी20 में कुल 12 शतक और 68 अर्धशतक लगे हैं। 12 शतक में से चार शतक तो अकेले कप्तान सूर्यकुमार ने लगाए हैं। इसके अलावा, तिलक, अभिषेक, सैमसन और ईशान के नाम शतक हैं।
  • वहीं, टी20 में मौजूदा पाकिस्तानी स्क्वॉड को देखें तो उनके खिलाड़ियों के पास कुल 924 मैचों का अनुभव है। सभी 15 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मिलकर 13,401 रन बनाए हैं। उनकी टीम की ओर से टी20 में तीन शतक लगे हैं और 77 अर्धशतक हैं। ये तीनों शतक बाबर ने ही लगाए हैं।
  • चौके छक्कों की बात करें तो भारत के 15 खिलाड़ियों ने मिलकर टी20 में 1102 चौके और 688 छक्के लगाए हैं। वहीं, पाकिस्तान के 15 खिलाड़ियों ने मिलकर टी20 में 1217 चौके और 487 छक्के लगाए हैं। यानी बात अगर पावर हिटिंग की आए तो भारतीय खिलाड़ी छक्के बरसाने में माहिर हैं।
  • तुलना अगर दोनों टीमों के मौजूदा स्क्वॉड की गेंदबाजी की हो तो, उसमें भी भारत पाकिस्तान से बेहतर है। भारत की मौजूदा टी20 टीम के गेंदबाजों ने कुल मिलाकर 692 विकेट झटके हैं। वहीं, पाकिस्तान के लिए यह आंकड़े 552 विकेट के हैं। यानी भारतीय गेंदबाजी की धार ज्यादा पैनी है।


भारत- टी20 गेंदबाजी आंकड़े

खिलाड़ी विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
इकोनॉमी
अर्शदीप सिंह 121 5/51 8.51
जसप्रीत बुमराह 108 3/7 6.52
हार्दिक पंड्या 107 4/16 8.26
कुलदीप यादव 94 5/17 6.99
अक्षर पटेल 90 3/9 7.29
वरुण चक्रवर्ती 63 5/17 7.06
वॉशिंगटन सुंदर 51 3/3 6.91
शिवम दुबे 27 3/4 9.06
मोहम्मद सिराज 17 4/17 7.75
अभिषेक शर्मा 6 2/3 8.78
तिलक वर्मा 3 1/1 5.86
सूर्यकुमार यादव 2 2/5 5.00
रिंकू सिंह 3 2/3 6.00
कुल 692


पाकिस्तान- टी20 गेंदबाजी आंकड़े

खिलाड़ी विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
इकोनॉमी
शाहीन अफरीदी 130 4/22 7.75
शादाब खान 120 4/8 7.33
मोहम्मद नवाज 97 5/18 7.17
फहीम अशरफ 61 4/23 7.87
अबरार अहमद 49 4/9 6.56
नसीम शाह 31 3/21 8.10
सैम अयूब 26 3/35 7.19
सलमान मिर्जा 22 3/14 6.36
उस्मान तारिक 11 4/18 5.93
सलमान आगा 5 1/7 7.88
फखर जमां 0 12.00
कुल 552

T20 World Cup 2026: India vs Pakistan current squad – Numbers, noise and the blockbuster sundar
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
भारत-पाकिस्तान मौजूदा स्क्वॉड के एक दूसरे के खिलाफ टी20 आंकड़ों की तुलना
  • अगर दोनों टीमों के मौजूदा स्क्वॉड का एक-दूसरे के खिलाफ आंकड़े देखें तो भारत के 15 खिलाड़ियों ने मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ 575 रन बनाए हैं। वहीं, पाकिस्तान के 15 खिलाड़ियों ने मिलकर भारत के खिलाफ 641 रन बनाए हैं। भारतीय स्क्वॉड में सबसे अनुभवी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या (2016 में डेब्यू) हैं, जबकि पाकिस्तान में सबसे अनुभवी खिलाड़ी बाबर आजम और मोहम्मद नवाज (2016 में डेब्यू) हैं।
  • भारतीय मौजूदा स्क्वॉड की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ दो अर्धशतक लगे हैं, जबकि पाकिस्तान के लिए यह आंकड़ा तीन अर्धशतकों का है। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ 48 चौके और 24 छक्के लगाए हैं, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ 56 चौके और 26 छक्के लगाए हैं।
  • ये आंकड़े जो भी कहते हों, लेकिन हार जीत के मामले में भारत फिर भी बेहतर है। दोनों टीमों के बीच साल 2016 से 10 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने आठ और पाकिस्तान ने सिर्फ दो मैच जीते हैं। यानी आंकड़े बेहतर होने के बावजूद नतीजों पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

भारत: विस्फोटक बल्लेबाजी, गहराई और कई फिनिशर
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत की बल्लेबाजी आधुनिक टी20 टेम्पलेट की मिसाल है। 106 मैच, 3126 रन, 165 से ऊपर का स्ट्राइक रेट, ये सिर्फ नंबर नहीं, मैच का रुख पलटने की क्षमता हैं।
  • उनके साथ अभिषेक और तिलक वर्मा जैसे युवा हैं, जिनके पास पावरप्ले से लेकर मिडिल ओवर्स तक गियर बदलने की कला है। संजू सैमसन और ईशान किशन टीम को लचीलापन देते हैं, एंकर भी बन सकते हैं, अटैक भी कर सकते हैं।
  • फिर आते हैं फिनिशिंग रोल में, जहां हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह मौजूद हैं। इन तीनों की मौजूदगी का मतलब है कि आखिरी पांच ओवर भारत के लिए अक्सर बोनस बन जाते हैं।
  • अगर बाउंड्री काउंट देखें तो सूर्या, हार्दिक, अभिषेक, तिलक, सबने मिलकर हजार से ज्यादा चौके-छक्के लगाए हैं। ये बताता है कि भारत सिर्फ टिककर नहीं, तोड़कर खेलता है।  
 

भारत बल्लेबाजी आंकड़े vs पाकिस्तान

खिलाड़ी मैच रन हाईएस्ट
स्कोर
स्ट्राइक
रेट
तिलक वर्मा 3 130 69* 126.21
सूर्यकुमार यादव 8 112 47* 113.13
अभिषेक शर्मा 3 110 74 189.65
हार्दिक पांड्या 9 98 40 115.29
शिवम दुबे 4 46 33 121.05
संजू सैमसन 3 37 24 97.36
अक्षर पटेल 5 22 20 104.76
अर्शदीप सिंह 4 9 9 69.23
मोहम्मद सिराज 1 7 7* 100.00
रिंकू सिंह 1 4 4* 400.00
जसप्रीत बुमराह 7 0 0 0.00
कुल   575    

T20 World Cup 2026: India vs Pakistan current squad – Numbers, noise and the blockbuster sundar
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
भारत की गेंदबाजी: डेथ ओवर्स में धार
  • टी20 में खिताब अक्सर गेंदबाज जिताते हैं, और भारत के पास इस विभाग में शानदार विकल्प हैं। जसप्रीत बुमराह का इकोनॉमी 6.5 के आसपास रहना और बड़े मौकों पर विकेट निकालना विरोधी को बांध देता है। अर्शदीप सिंह नई गेंद और डेथ, दोनों में असरदार रहे हैं।
  • स्पिन में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल का संयोजन मिडिल ओवर्स में रन-रेट रोक सकता है। वहीं वरुण चक्रवर्ती मिस्ट्री फैक्टर जोड़ते हैं। जरूरत पड़े तो वॉशिंगटन सुंदर कंट्रोल दे सकते हैं।
 

भारत गेंदबाजी आंकड़े vs पाकिस्तान

खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
इकोनॉमी
हार्दिक पंड्या 9 15 3/8 7.96
जसप्रीत बुमराह 7 9 3/14 6.91
कुलदीप यादव 3 8 4/30 6.58
अर्शदीप सिंह 4 7 3/32 7.85
अक्षर पटेल 5 5 2/18 7.00
वरुण चक्रवर्ती 4 3 2/30 7.00
शिवम दुबे 4 2 2/33 8.00
अभिषेक शर्मा 3 0 5.00
मोहम्मद सिराज 1 0 4.75
तिलक वर्मा 3 0 9.00
कुल विकेट   49    

पाकिस्तान: टॉप ऑर्डर का अनुभव, मैच बदलने की क्षमता
  • पाकिस्तान की बल्लेबाजी की धुरी हैं बाबर आजम हैं। हालांकि, वह टी20 में आउट ऑफ फॉर्म हैं और इस प्रारूप में उनका स्ट्राइक रेट हमेशा सवालों के घेरे में रहा है।
  • फखर जमां का आक्रामक अंदाज पावरप्ले में गेम बना सकता है, लेकिन टीम उन्हें खिला ही नहीं रही। सैम अयूब नई पीढ़ी का चेहरा हैं, जो तेज शुरुआत देने की काबिलियत रखते हैं।
  • मिडिल ऑर्डर में शादाब खान, मोहम्मद नवाज और कप्तान सलमान आगा संतुलन देते हैं। जरूरत पड़ने पर लंबी हिटिंग भी कर सकते हैं।
  • भारत के खिलाफ पिछले कुछ मैचों में केवल साहिबजादा फरहान ही चले हैं। ऐसे में इस मैच में भी सबसे ज्यादा नजर उन्हीं पर होगी।
 

पाकिस्तान बल्लेबाजी आंकड़े vs भारत

खिलाड़ी मैच रन हाईएस्ट
स्कोर
स्ट्राइक
रेट
साहिबजादा फरहान 3 155 58 122.04
फखर जमां 7 116 46 127.47
बाबर आजम 5 105 68* 128.04
मोहम्मद नवाज 6 79 42 136.20
शाहीन अफरीदी 6 49 33* 175.00
सैम अयूब 3 35 21 120.68
फहीम अशरफ 3 31 20* 129.16
सलमान आगा 3 28 17* 87.50
शादाब खान 5 19 10 86.36
उस्मान खान 1 13 13 86.66
नसीम शाह 4 10 10* 200.00
अबरार अहमद 3 1 1* 50.00
कुल   641    

पाकिस्तान की गेंदबाजी: स्ट्राइक हथियार मौजूद
  • पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत अक्सर उसकी तेज गेंदबाजी मानी जाती है। शाहीन अफरीदी नई गेंद से मैच तोड़ने का दम रखते हैं। नसीम की रफ्तार और स्किल उन्हें खतरनाक बनाती है। हालांकि, नसीम इस विश्वकप में अब तक खेले नहीं हैं।
  • स्पिन में अबरार और शादाब अलग-अलग तरह की चुनौती पेश करते हैं। ऑलराउंड सपोर्ट फहीम अशरफ से मिलता है, जबकि कुछ पार्ट-टाइम विकल्प भी कप्तान को लचीलापन देते हैं। 
  • पाकिस्तान का सबसे बड़ा हथियार इस मैच में उस्मान तारिक होंगे, जो कि अपनी अजीबोगरीब एक्शन के लिए चर्चा में हैं। उनसे पार पाना टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। 
 

पाकिस्तान गेंदबाजी आंकड़े vs भारत

खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
इकोनॉमी
नसीम शाह 4 7 3/21 7.25
मोहम्मद नवाज 6 6 3/33 8.48
शाहीन अफरीदी 6 5 3/31 8.10
फहीम अशरफ 3 4 3/29 7.50
सैम अयूब 3 3 3/35 8.60
शादाब खान 5 3 2/31 5.81
अबरार अहमद 3 2 1/29 7.25
कुल विकेट   30    

T20 World Cup 2026: India vs Pakistan current squad – Numbers, noise and the blockbuster sundar
भारत पाकिस्तान टी20 विश्वकप मुकाबला - फोटो : ANI
क्या तय कर सकता है नतीजा?
मैच से पहले पाकिस्तान की भागीदारी पर सवाल उठे, बयानबाजी हुई, माहौल गर्म रहा, लेकिन अंत में क्रिकेट जीता, दोनों टीमें मैदान में होंगी, और फैसला 22 गज पर होगा। यही इस प्रतिद्वंद्विता की खूबसूरती है। अगर भारत की पावर-हिटिंग चली तो स्कोरबोर्ड बहुत तेज भाग सकता है। स्पिन बनाम मिडिल ओवर्स की बैटिंग, ये फेज भी निर्णायक रहेगा। कुल मिलाकर, आंकड़े भारत को हल्की बढ़त देते हैं, पर भारत-पाकिस्तान मैच में भविष्यवाणी अक्सर कागज पर ही रह जाती है। रविवार को कोलंबो में फिर इतिहास लिखने का मौका है। कौन हीरो बनेगा, कौन दबाव झेलेगा, इंतजार बस कुछ घंटों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed