फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 match: Zimbabwe won the toss, elected bat first

टी20 मुकाबला: पूरे 10 विकेट से जीती टीम इंडिया

Mon, 20 Jun 2016 07:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
T20 match: Zimbabwe won the toss, elected bat first
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच - फोटो : Getty

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर सीरीज 1-1  से बराबरी में कर ली। दोनों सलामी बल्लेबाजों के शानदार नाबाद पारी ने इस मैच को दुसरी पारी की शुरुआत से ही एकतरफा बना दिया था। सलामी बल्लेबाज मनदीप सिंह ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए छह चौकों और एक छक्के की मदद से 52 (56) रन  बनाए। वहीं के.एल. राहुल ने 47 (56) रन बनाए।

विज्ञापन


इससे पहले भारत जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 100 रनों का लक्ष्य दिया है। तेज गेंदबाज बरिंदर सरां और जसप्रीत बुमराह की जबर्दस्‍त गेंदबाजी के सामने दूसरे टी-20 मैच में मेजबान जिम्बाब्‍वे ने 99 रनों पर घुटने टेक दिया। भारत की तरफ से बरिंदर सरां ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए वहीं जिम्बाब्वे की तरफ से पीजे मूर ने सर्वाधिक 31 रन बनाए।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। तीन मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे एक मैच पहले ही जीत चुका है। भारत के लिए आज का मैच आर-पार की लड़ाई था क्योंकि अगर भारत आज का मैच भी हार जाता  तो उसे सीरीज गंवानी पड़ती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले टी20 मैच में मैच नए खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरे महेंद्र सिंह धोनी को महज 2 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उन्होंने दूसरे मैच के लिए टीम में छोटा सा बदलाव किया है। इस मैच में धोनी ने बुरविंदर सिंह और कुलकर्णी को मौका दिया गया था। 

Published By: Vikrant Singh

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed