{"_id":"5767ccc44f1c1b1a62b47e7d","slug":"t20-match-zimbabwe-won-the-toss-elected-bat-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी20 मुकाबला: पूरे 10 विकेट से जीती टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
टी20 मुकाबला: पूरे 10 विकेट से जीती टीम इंडिया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jun 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच
- फोटो : Getty
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबरी में कर ली। दोनों सलामी बल्लेबाजों के शानदार नाबाद पारी ने इस मैच को दुसरी पारी की शुरुआत से ही एकतरफा बना दिया था। सलामी बल्लेबाज मनदीप सिंह ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए छह चौकों और एक छक्के की मदद से 52 (56) रन बनाए। वहीं के.एल. राहुल ने 47 (56) रन बनाए।
विज्ञापन
इससे पहले भारत जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 100 रनों का लक्ष्य दिया है। तेज गेंदबाज बरिंदर सरां और जसप्रीत बुमराह की जबर्दस्त गेंदबाजी के सामने दूसरे टी-20 मैच में मेजबान जिम्बाब्वे ने 99 रनों पर घुटने टेक दिया। भारत की तरफ से बरिंदर सरां ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए वहीं जिम्बाब्वे की तरफ से पीजे मूर ने सर्वाधिक 31 रन बनाए।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। तीन मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे एक मैच पहले ही जीत चुका है। भारत के लिए आज का मैच आर-पार की लड़ाई था क्योंकि अगर भारत आज का मैच भी हार जाता तो उसे सीरीज गंवानी पड़ती।
विज्ञापन
पहले टी20 मैच में मैच नए खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरे महेंद्र सिंह धोनी को महज 2 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उन्होंने दूसरे मैच के लिए टीम में छोटा सा बदलाव किया है। इस मैच में धोनी ने बुरविंदर सिंह और कुलकर्णी को मौका दिया गया था।
Published By: Vikrant Singh