फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Suryakumar Misses BCCI Probables Asian Games 2026 List, Vaibhav Sooryavanshi Set for India Opportunity IPL

एशियन गेम्स की टीम से कटा सूर्यकुमार का पत्ता?: BCCI ने तैयार की 30 संभावितों की सूची; वैभव सूर्यवंशी भी शामिल

Sat, 30 May 2026 08:41 AM IST
स्वप्निल शशांक हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 May 2026 08:41 AM IST
सार

बीसीसीआई की एशियाई खेलों के लिए 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची में टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं मिली है, जिससे उनका खेलना लगभग तय तौर पर खत्म हो गया है। वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को शामिल कर चयनकर्ताओं ने संकेत दिया है कि उन्हें जल्द भारतीय टीम में मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
Suryakumar Misses BCCI Probables Asian Games 2026 List, Vaibhav Sooryavanshi Set for India Opportunity IPL
सूर्यकुमार और वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस वर्ष 19 सितंबर से ऐची-नागोया (जापान) में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय टीम के कप्तान नहीं होंगे। यही नहीं वह इन खेलों की टीम में भी नहीं होंगे। उन्हें बीसीसीआई की ओर से एशियाई खेलों के संभावितों में जगह नहीं दी गई है। वहीं, आईपीएल में अपने बल्ले धूम मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी एशियाई खेलों की टीम में जगह बनाने जा रहे हैं। उन्हें संभावितों में जगह मिली है।
विज्ञापन


संभावितों में टी-20 विश्वकप जीतने वाली 15 सदस्यीय टीम के 13 क्रिकेटर शामिल हैं। इनमें सूर्य और सिराज को छोड़ बुमराह, सैमसन, अभिषेक, हार्दिक पंड्या, रिंकू, ईशान जैसे क्रिकेटर हैं। जिसके चलते यह माना जा रहा है कि जापान में भारतीय टीम नए कप्तान की अगुवाई में ज्यादातर मुख्य क्रिकेटरों के दम पर अपने स्वर्ण पदक की रक्षा करने उतरेगी। बीसीसीआई की ओर से दी गई एशियाई खेलों की लांग लिस्ट में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं। बीसीसीआई जल्द ही इन खेलों के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित करेगा।
विज्ञापन

Suryakumar Misses BCCI Probables Asian Games 2026 List, Vaibhav Sooryavanshi Set for India Opportunity IPL
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
वैभव के एशियाड से पहले टीम में आने की संभावना
वैभव को भारतीय टीम में शामिल किए जाने की आवाज जोर पकड़ रही है। उन्होंने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से टीम में शामिल होने का दावा भी ठोक दिया है। बीसीसीआई ने एशियाड के संभावितों में उन्हें जगह देकर यह संकेत भी दे दिया है कि वह जल्द टीम में होंगे। हालांकि एशियाड से पहले भारत को आयरलैंड में 26 जून से दो टी-20, जुलाई में इंग्लैंड में पांच टी-20 और तीन वनडे, जिंबाब्वे में 23 जुलाई से तीन टी-20 और श्रीलंका में अगस्त में दो टेस्ट और दो टी-20 खेलने हैं। ऐसे में भारतीय टीम में उनकी जगह एशियाड से पहले इन दौरों में भी बन सकती है।

संभावितों में 30 क्रिकेटर
सूर्य का एशियाड में नहीं खेलना इस वजह से भी तय है क्योंकि एशियाड की लांग लिस्ट में जिन 30 क्रिकेटरों को बीसीसीआई ने जगह दी है। इन्हीं में से ही 15 सदस्यीय टीम चुनी जा सकेगी। इनसे बाहर के खिलाड़ी चयनकर्ता नहीं चुन पाएंगे। लांग लिस्ट आयोजकों को भेजी जा चुकी है। 2023 में रुतराज गायकवाड़ की कप्तानी में स्वर्ण जीतने वाली टीम के नौ सदस्यों को संभावितों में जगह मिली है। इनमें रुतराज भी हैं।  
विज्ञापन

Suryakumar Misses BCCI Probables Asian Games 2026 List, Vaibhav Sooryavanshi Set for India Opportunity IPL
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI
एशियाड में गंभीर नहीं होंगे कोच
भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक गौतम गंभीर एशियाई खेलों में भारतीय टीम के साथ नहीं होंगे। उनका नाम लांग लिस्ट में नहीं है। एशियाड में पुरुष क्रिकेट 24 सितंबर से तीन अक्तूबर तक होगा। इसी दौरान 27 से छह अक्तूबर तक भारत को अपने यहां वेस्टइंडीज से तीन वनडे खेलने हैं। गंभीर यहां शुभमन गिल की टीम से जुड़ेंगे। लांग लिस्ट में वीवीएस लक्षमण को बतौर कोच जगह दी गई है। ऐसे में लक्ष्मण के टीम का कोच बनने की संभावना है।
विज्ञापन

Suryakumar Misses BCCI Probables Asian Games 2026 List, Vaibhav Sooryavanshi Set for India Opportunity IPL
ईशान किशन - फोटो : ANI
संभावित क्रिकेटर: ईशान किशन, वरुण चक्रवर्ती, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा, अनुकूल रॉय, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, आयुष बदोनी, ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, कुलदीप यादव, नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, यश ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed