फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sulieman Benn Inspired Chris Gayle's For Brilliant Century

लग गया पता, अंग्रेजों के खिलाफ गेल को किसने उकसाया था

Thu, 17 Mar 2016 01:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
Sulieman Benn Inspired Chris Gayle's For Brilliant Century
- फोटो : pti

बुधवार रात वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल का वही पुराना रुप नजर आया, जिससे विपक्षी गेंदबाज खौफ खाते हैं। गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप लीग मैच में बल्‍ले से खूब रन बटोरे। इस बात पता लग चुका है कि अंग्रेजों के खिलाफ गेल को किसने उकसाया था।

विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता देना ऐसा लगा था मानो कैरेबियाई कप्तान डैरेन सैमी ने गलती कर दी हो। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 182 रन बनाए थे।
विज्ञापन


लेकिन जब वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हुई तो कुछ ही देर में लग गया कि वेस्‍इंडीज के लिए यह बड़ा लक्ष्य मुश्किल नहीं। हालांकि पहले ही ओवर में कैरेबियाई टीम ने पहला विकेट गंवा दिया था, लेकिन गेल एक छोर से डटे रहे और छक्के और चौकों की बरसात कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिस गेल ने 48 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए और मात्र 18.1 ओवर में मैच जीता दिया। गेल ने अपनी तूफानी पारी में 11 छक्के और 5 चौके लगाए। मैच के बाद गेल से जब उनकी आतिशी पारी खेलने के पीछे का राज पूछा गया तो उन्होंने राज से पर्दा उठाया।

गेल ने बताया कि जब वह डेसिंगरुम से क्रीज की ओर बल्लेबाजी करने जा रहे थे तो साथी क्रिकेटर सुलेमान बेन ने उन्हें कहा था कि 'इंटरटेन मी' (मेरा मनोरंजन करना)। बस फिर मैंने लंबे-लंबे हिट लगाने शुरू किए।

शुरुआती 5 ओवरों में सिर्फ 6 गेंद खेल पाए थे गेल

Sulieman Benn Inspired Chris Gayle's For Brilliant Century

क्रिस गेल ने हालांकि बुधवार को इंग्लैंड के गेंदबाजों की खूब क्लास ली हो लेकिन यह उनके ‌लिए आसान नहीं रहा। उन्हें अपनी टर्न के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। गेल क्रीज पर शुरुआत में नॉनस्ट्राइक पर आए थे। दूसरे ओवर में उन्हें पहला चांस मिला। यहां तीन गेंदें खेलने के बाद अगले तीन ओवर में उन्हें एक भी गेंद खेलने को सीब नहीं हुई। कुल मिलाकर टीम के शुरुआती 5 ओवरों में वह सिर्फ 6 गेंद ही खेल पाए थे।

गेल की 14 महीने बाद टीम में वापसी हुई है वह भी धमाकेदार। वर्ल्ड कप में अपने पहले ही मुकाबले में गेल की फॉर्म वापसी से विपक्षी टीम के कान खड़े हो गए हैं। वेस्टइंडीज का अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ होना है।

गेल ने श्रीलंका को संदेश भी दिया कहा, अगला मैच मेरे फेवरेट बंगलुरु में है। उम्मीद है यहां भी मैं दर्शकों और अपने साथियों को इंटरटेन कर सकूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed