5468 दिन बाद जीत का जश्न: मेलबर्न में इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत, कमेंट्री बॉक्स में भावुक हुए स्टुअर्ट ब्रॉड
मेलबर्न टेस्ट में इंग्लैंड की जीत सिर्फ एक मैच जीत नहीं, बल्कि 5468 दिनों के इंतजार का अंत थी। स्टुअर्ट ब्रॉड का भावुक जश्न, बेन स्टोक्स का नेतृत्व और टीम का संयम इस ऐतिहासिक जीत को और यादगार बना गया, भले ही एशेज ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास ही रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हालांकि इस जीत के बावजूद इंग्लैंड एशेज ट्रॉफी दोबारा हासिल नहीं कर सका, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज़ में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है। फिर भी, यह जीत बेन स्टोक्स की टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली और ऐतिहासिक मानी जा रही है।
मैच के दौरान सबसे भावुक और यादगार पल तब देखने को मिला जब पूर्व इंग्लैंड तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड कमेंट्री बॉक्स में जीत के क्षण पर भावुक हो गए। जैसे ही इंग्लैंड ने विजयी रन बनाए, ब्रॉड के चेहरे पर बड़ी मुस्कान साफ दिखाई दी।
फैंस ने सोशल मीडिया पर ब्रॉड के पर्थ टेस्ट और मेलबर्न टेस्ट के रिएक्शन की तुलना भी की। पर्थ टेस्ट में जब जो रूट क्लीन बोल्ड हुए थे, तब ब्रॉड का मायूस चेहरा कैमरे में कैद हुआ था। वहीं मेलबर्न में जीत के समय उनका जश्न देखते ही बन रहा था।
FINALLY we can post happy Broady!
— 7Cricket (@7Cricket) December 27, 2025
His reaction to England breaking the drought and winning a Test in Australia 🙌#Ashes pic.twitter.com/OA3rIlm8vJ
Stuart Broad and Matthew Hayden are getting along brilliantly 😭#Ashes https://t.co/QyAAUQxrW8 pic.twitter.com/qYYr2iMNey
— 7Cricket (@7Cricket) November 22, 2025
मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस जीत को पूरी टीम का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद शानदार फोकस दिखाया। स्टोक्स ने कहा, 'यह सभी का जबरदस्त प्रयास रहा। सही नतीजे के साथ बाहर निकलना बहुत खास महसूस होता है। हम सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए खेलते हैं जो हमारा समर्थन करते हैं।' उन्होंने फैंस की भूमिका को भी सराहा और कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में इंग्लैंड टीम को जो समर्थन मिलता है, वह खिलाड़ियों को ऊर्जा देता है।
दबाव में भी नहीं टूटा इंग्लैंड
स्टोक्स ने माना कि मैच से पहले टीम पर काफी बातें कही जा रही थीं, लेकिन खिलाड़ियों ने ध्यान भटकने नहीं दिया। उन्होंने कहा, 'मैच से पहले काफी कुछ हो रहा था, लेकिन खिलाड़ियों ने फोकस बनाए रखा और अपने किरदार की पहचान दिखाई। लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन हमने भरोसा बनाए रखा।'