फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Stuart Broad Reveals What Was Said Between Ben Stokes and Marnus Labuschagne During Heated SCG Clash

Stokes vs Labuschagne: स्टोक्स और लाबुशेन के बीच क्यों हुई थी बहस? अब सामने आया पूरा सच; ब्रॉड ने किया खुलासा

Tue, 06 Jan 2026 11:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Jan 2026 11:24 AM IST
सार

सिडनी टेस्ट में बेन स्टोक्स और मार्नस लाबुशेन के बीच हुई तीखी बहस पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने खुलासा किया है। ब्रॉड के मुताबिक, लाबुशेन की बातचीत ने उन्हें उनकी लय से बाहर किया और यही इंग्लैंड की रणनीति थी। इसका नतीजा यह रहा कि स्टोक्स ने खुद लाबुशेन को आउट कर दिया।

विज्ञापन
Stuart Broad Reveals What Was Said Between Ben Stokes and Marnus Labuschagne During Heated SCG Clash
लाबुशेन और स्टोक्स के बीच बहस - फोटो : Reuters

विस्तार

एशेज 2025-26 के पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर बेन स्टोक्स और मार्नस लाबुशेन के बीच हुई तीखी बहस ने क्रिकेट फैंस का खूब ध्यान खींचा। अब इस पूरे घटनाक्रम पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच आखिर क्या कहा गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन

दूसरे दिन के तीसरे सत्र में बढ़ा तनाव
यह घटना टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे और आखिरी सत्र में घटी, जब लाबुशेन ट्रेविस हेड के साथ अच्छी साझेदारी निभा रहे थे। स्टोक्स और लाबुशेन के बीच कुछ तीखी नोकझोंक हुई, जो इतनी बढ़ गई कि कमेंट्री कर रहे मार्क वॉ ने कहा, 'मुझे लगा कि स्टोक्स उन्हें हेडलॉक में ले लेंगे।' हालांकि, बाद में स्टोक्स ने लाबुशेन के कंधे पर हाथ रखकर मामले को शांत किया।

स्टोक्स को मिला आखिरी फायदा
इस बहस का अंत स्टोक्स के पक्ष में हुआ। इंग्लैंड कप्तान ने खुद गेंदबाजी करते हुए लाबुशेन को 48 रन पर आउट कर दिया। विकेट गिरने के बाद स्टोक्स का 'डेथ स्टेयर' कैमरे में कैद हुआ, हालांकि उन्होंने ज्यादा कुछ कहा नहीं, क्योंकि वह जानते थे कि काम हो चुका है।

ब्रॉड ने बताया क्या हुआ मैदान पर
तीसरे दिन की शुरुआत से पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने बेन स्टोक्स से बातचीत की और 7Cricket पर पूरे वाकये का खुलासा किया। ब्रॉड ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह मार्नस लाबुशेन की गलती थी कि उन्होंने बेन स्टोक्स जैसे महान प्रतिस्पर्धी को उकसाया, वो भी तब जब स्टोक्स के हाथ में गेंद थी।' ब्रॉड ने बताया, 'मुझे लगता है कि यह थोड़ा डिले करने की कोशिश थी। लाबुशेन काफी बातें कर रहे थे, खासकर अपने पार्टनर ट्रेविस हेड से।'
विज्ञापन

'हमें तीन अंपायर की जरूरत नहीं'
ब्रॉड ने बातचीत के असली शब्दों का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'मैं आज सुबह स्टोक्स से बात कर चुका हूं और यह कहकर मैं किसी का भरोसा नहीं तोड़ रहा। लाबुशेन कह रहे थे- ये लेग साइड जा रही है, या ये चार रन हैं। इस पर स्टोक्स ने कहा- मैदान पर दो अंपायर हैं, हमें तीसरे की जरूरत नहीं।'

इंग्लैंड की रणनीति हुई सफल
ब्रॉड के मुताबिक, यह सब इंग्लैंड की रणनीति का हिस्सा था। उन्होंने कहा, 'इससे लाबुशेन अपनी लय और रूटीन से बाहर आ गए। अगली ही गेंद पर स्टोक्स ने थोड़ी बाहर जाती गेंद डाली, लाबुशेन ड्राइव खेलने गए और आउट हो गए।'

'लाबुशेन की खराब रणनीति'
ब्रॉड ने लाबुशेन की आलोचना करते हुए कहा, 'यह इंग्लैंड के लिए काम कर गया, लेकिन मुझे लगा कि लाबुशेन की तरफ से यह खराब खेल था, क्योंकि वह इस सीरीज़ में सबसे बेहतर बल्लेबाजी कर रहे थे।' इस टेस्ट में इंग्लैंड ने जो रूट के 160 रन की बदौलत 384 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सीरीज का तीसरा शतक जड़ते हुए जोरदार जवाब दिया और अपनी पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed