{"_id":"5abcadfd4f1c1b512a8b4784","slug":"steve-smith-says-there-was-a-failure-of-leadership-of-my-leadership","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पहली बार मीडिया के सामने आए स्टीव स्मिथ, फूट-फूटकर रोए और मांगी माफी ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
VIDEO: पहली बार मीडिया के सामने आए स्टीव स्मिथ, फूट-फूटकर रोए और मांगी माफी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Steve Smith
बॉल टेंपरिंग के मामले में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ सिडनी में पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान अपनी गलती को स्वीकार करते हुए स्मिथ ने कहा, 'मैं इस पूरे विवाद के लिए शर्मिंदा हूं और इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी लेता हूं।' इतना कहते ही स्टीव स्मिथ अपने भावनाओं पर काबू न रख सके और मीडिया के सामने ही फूट-फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन
बता दें कि डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट आज दोपहर ही सिडनी एयरपोर्ट पहुंच थे। इसके बाद वह सीधे लोकल मीडिया से मिले और अपनी गलती को सबके सामने स्वीकार किया। इस प्रकरण के बारे में मीडिया को बताते हुए स्टीव स्मिथ ने फैंस से माफी भी मांगी।
विज्ञापन
Trending Videos
स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ ने कहा, 'टीम की कमान मुझे सौंपकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुझ पर बड़ा भरोसा दिखाया था। क्रिकेट मेरी जिंदगी है और मैं कोशिश करूंगा कि आगे पूरी ईमादारी के साथ खेलूं। क्रिकेट को शर्मसार करने वाली इस घटना के लिए मैं जिम्मेदार हूं और आप सबसे माफी मांगता हूं।
स्मिथ ने कहा, 'इस टीम का कप्तान होने के नाते मैं किसी दूसरे खिलाड़ी पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकता। यह साजिश मेरे नेतृत्व में हुई है और इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। यह मेरे नेतृत्व की विफलता है।मुझे उम्मीद है कि फैंस मुझे माफ कर देंगे।'
देखें वीडियो:
स्मिथ ने कहा, 'इस टीम का कप्तान होने के नाते मैं किसी दूसरे खिलाड़ी पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकता। यह साजिश मेरे नेतृत्व में हुई है और इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। यह मेरे नेतृत्व की विफलता है।मुझे उम्मीद है कि फैंस मुझे माफ कर देंगे।'
देखें वीडियो:
#WATCH Steve Smith says, 'there was a failure of leadership, of my leadership', breaks down as he addresses the media in Sydney. #BallTamperingRow pic.twitter.com/hXKB4e7DR2
— ANI (@ANI) March 29, 2018