{"_id":"6a0c10ae77f76eba90081aa2","slug":"stephen-fleming-backs-ruturaj-gaikwad-amid-sanju-samson-speculations-ipl-2026-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: ऋतुराज को हटाकर सैमसन को बनाया जाएगा CSK का कप्तान? चर्चाओं के बीच कोच फ्लेमिंग का चौंकाने वाला बयान","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: ऋतुराज को हटाकर सैमसन को बनाया जाएगा CSK का कप्तान? चर्चाओं के बीच कोच फ्लेमिंग का चौंकाने वाला बयान
Tue, 19 May 2026 12:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 19 May 2026 12:56 PM IST
सार
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन के बीच कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी और बल्लेबाजी पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ऋतुराज को अपने खेल में सुधार करना होगा, लेकिन वह भविष्य में इस फ्रेंचाइजी के बेहतरीन कप्तान बन सकते हैं। फ्लेमिंग ने माना कि एमएस धोनी जैसे महान कप्तान के बाद टीम संभालना आसान नहीं है और इस बदलाव में समय लगेगा।
विज्ञापन
फ्लेमिंग, सैमसन औऱ ऋतुराज
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
विस्तार
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की हार ने उनका प्लेऑफ का रास्ता मुश्किल कर दिया है। इस सीजन टीम का प्रदर्शन उम्मीदें के मुताबिक नहीं रहा और ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी से हटाने की मांग भी हो रही है। फैंस चाहते हैं कि संजू सैमसन को कप्तानी सौंपी जाए। हालांकि, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ऋतुराज का समर्थन किया है। टीम की हार के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग से ऋतुराज के प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कप्तान इस सीजन अपने पुराने स्तर तक नहीं पहुंच पाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ 21 गेंदों में सिर्फ 15 रन बना सके और एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए।
विज्ञापन
फ्लेमिंग ने कहा, 'सबसे बड़ी समस्या पावरप्ले में विकेट गंवाना रही। ऋतुराज इससे बेहतर कर सकते हैं और पहले कर भी चुके हैं। वह टॉप ऑर्डर के शानदार बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन इस सीजन उन्होंने अपने करियर के मुताबिक ना तो उतने रन बनाए और ना ही उस गति से रन बनाए हैं। यह ऐसी चीज है, जिस पर उन्हें काम करना होगा।' हालांकि, फ्लेमिंग ने यह भी कहा कि टीम नए संयोजन तलाश रही है और उर्विल पटेल जैसे आक्रामक खिलाड़ियों के आने से बल्लेबाजी रणनीति में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजू सैमसन की चर्चा के बीच कप्तानी पर बड़ा संकेत
आईपीएल 2026 में संजू सैमसन की तेज बल्लेबाजी और लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या सीएसके को भविष्य में नए कप्तान की तलाश करनी चाहिए। लेकिन फ्लेमिंग ने ऋतुराज के समर्थन में खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा, 'एमएस धोनी जैसे महान कप्तान के बाद किसी नए खिलाड़ी के लिए टीम संभालना बहुत बड़ा बदलाव है। इसमें समय लगेगा। लेकिन ऋतुराज अच्छा काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों के बीच उन्हें काफी सम्मान मिलता है और वह लगातार सीख रहे हैं।' फ्लेमिंग ने आगे कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में वह इस फ्रेंचाइजी के शानदार कप्तान साबित होंगे।'

'गलतियां हुईं, लेकिन टीम ने कुछ अच्छे फैसले भी लिए'
सीएसके इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, लेकिन फ्लेमिंग का मानना है कि टीम ने भविष्य के लिहाज से कई सकारात्मक कदम भी उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'इस साल टीम में काफी बदलाव हुए। हमने इस ग्रुप को समझने के लिए पर्दे के पीछे काफी मेहनत की है। हां, हमने कुछ गलतियां कीं और हम इसे स्वीकार करते हैं, लेकिन कई अच्छे फैसले भी लिए गए हैं।' कोच ने यह भी कहा कि दूसरे हाफ में टीम ने वापसी की कोशिश की और कई मुकाबलों में लड़ाई जारी रखी, लेकिन टीम जरूरी मौकों पर सटीक प्रदर्शन नहीं कर पाई।

फ्लेमिंग बोले- 180 रन जीत के लिए काफी थे
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले पर बात करते हुए फ्लेमिंग ने कहा कि चेन्नई का 180 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा, 'पिच धीमी थी और गेंद रुककर आ रही थी। ऐसे विकेट पर 180 रन काफी प्रतिस्पर्धी स्कोर था।' हालांकि, उन्होंने माना कि एसआरएच के तेज गेंदबाजों ने कटर गेंदों का शानदार इस्तेमाल किया, जिससे सीएसके बल्लेबाजों को परेशानी हुई।

'धोनी से ऋतुराज तक का ट्रांजिशन आसान नहीं'
फ्लेमिंग ने आखिर में साफ कहा कि एमएस धोनी से ऋतुराज गायकवाड़ तक कप्तानी का बदलाव बेहद बड़ा है। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में से एक के बाद टीम संभालना आसान नहीं होता। लेकिन ऋतुराज लगातार सीख रहे हैं और टीम के भीतर उनका सम्मान भी बहुत ज्यादा है।' सीएसके भले ही इस सीजन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई हो, लेकिन फ्रेंचाइजी अब भी ऋतुराज गायकवाड़ को भविष्य के कप्तान के तौर पर देख रही है।