फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shreyas Iyer: Can He Make a Comeback to India’s T20 Team on the Back of IPL 2026? Irfan Pathan Responds

Shreyas Iyer: क्या आईपीएल के दम पर भारतीय टी20 टीम में वापसी कर पाएंगे श्रेयस अय्यर? इरफान पठान ने दिया जवाब

Sat, 18 Apr 2026 12:17 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 18 Apr 2026 12:17 PM IST
सार

वानखेड़े में हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए छह विकेट पर 195 रन बनाए थे। पंजाब ने 16.3 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाकर मैच जीता। पंजाब के लिए प्रभसिमरन ने 39 गेंदों पर नाबाद 80 और अय्यर ने 35 गेंदों पर 66 रन बनाए। 

विज्ञापन
Shreyas Iyer: Can He Make a Comeback to India’s T20 Team on the Back of IPL 2026? Irfan Pathan Responds
श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS

विस्तार

पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। टीम ने सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी। पंजाब के शानदार प्रदर्शन में श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान और बल्लेबाज अहम योगदान रहा है। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का कहना है कि जिस तरह का प्रदर्शन श्रेयस कर रहे हैं, उसे देखते हुए वह भारतीय टी20 टीम में मजबूत वापसी से ज्यादा दूर नहीं हैं। पठान ने पंजाब किंग्स के प्रदर्शन पर भी अपनी राय दी। 
विज्ञापन

Shreyas Iyer: Can He Make a Comeback to India’s T20 Team on the Back of IPL 2026? Irfan Pathan Responds
श्रेयस अय्यर-प्रभसिमरन सिंह - फोटो : IANS
इरफान ने की प्रभसिमरन की तारीफ
जियोस्टार से बात करते हुए इरफान पठान ने कहा, 'पंजाब किंग्स शुरू से ही पूरी तरह नियंत्रण में दिखी। उनकी योजना साफ थी। अर्शदीप सिंह ने नई गेंद से शानदार तरीके से लय बनाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए उनके कप्तान ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और पूरे समय नियंत्रण में रहे। एक खिलाड़ी जो मेरे लिए सबसे अलग था, वह प्रभसिमरन सिंह थे। विकेटकीपर और ओपनर के तौर पर दोहरी भूमिका निभाते हुए, उन्होंने बहुत परिपक्वता दिखाई है। पिछले सीजन में, वह इस रोल में नहीं थे, लेकिन इस साल, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने जो संयम दिखाया, उससे पंजाब का प्रदर्शन और शानदार हो गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Shreyas Iyer: Can He Make a Comeback to India’s T20 Team on the Back of IPL 2026? Irfan Pathan Responds
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL
श्रेयस की वापसी पर इरफान की राय
श्रेयस अय्यर के भारत की टी20 टीम में वापसी की संभावनाओं पर पठान ने कहा, 'बेशक एमआई के खिलाफ वो पारी नहीं आई होती, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि श्रेयस अय्यर दावेदारी में होते। मैंने यह बात बहुत पहले से कही है क्योंकि उनके पास बीच के ओवरों के लिए जरूरी स्किल सेट है। वह स्पिन को बहुत अच्छी तरह खेलते हैं और दबाव वाली स्थितियों को संभालने की तकनीक भी रखते हैं। उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी सुधार किया है, लेकिन उनकी मुख्य ताकत स्पिन पर हावी होकर डटे रहने और अच्छा प्रदर्शन करने की है। उनमें एक लीडर की सभी खूबियां भी हैं। जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उससे लगता है कि वह पूरी तरह से नियंत्रण में हैं और मजबूत वापसी करने से ज्यादा दूर नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed