फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sachin Tendulkar Hails Vaibhav Sooryavanshi as a ‘Truly Special’ Talent IPL 2026

Sachin on Vaibhav Sooryavanshi: बेबी बॉस पर फिदा हुए 'क्रिकेट के भगवान', बताया- क्यों है यह खिलाड़ी सबसे अलग?

Sun, 31 May 2026 02:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 May 2026 02:15 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें खास खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि वैभव सिर्फ ताकत से नहीं, बल्कि शानदार तकनीक और बेहतरीन रिस्ट वर्क से रन बनाते हैं। सचिन ने युवा बल्लेबाज को खुद पर भरोसा बनाए रखने और अनावश्यक दबाव से दूर रहने की सलाह भी दी।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar Hails Vaibhav Sooryavanshi as a ‘Truly Special’ Talent IPL 2026
वैभव और सचिन - फोटो : IANS/ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वैभव में कुछ ऐसा है जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। सचिन का मानना है कि इतनी कम उम्र में जिस तरह वैभव खेल रहे हैं, वह वास्तव में खास है।
विज्ञापन


आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने 776 रन बनाए और 237.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 72 छक्के लगाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

 

वैभव की बल्लेबाजी ने किया प्रभावित
मुंबई में आयोजित क्रिकइन्फो ऑनर्स कार्यक्रम में सचिन ने वैभव की बल्लेबाजी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'हर कोई वैभव सूर्यवंशी की बात कर रहा है और मैंने उसकी बल्लेबाजी देखी। वह शानदार थी। मेरा मानना है कि वह सचमुच बहुत खास खिलाड़ी है।' सचिन ने कहा कि सिर्फ बड़े शॉट लगाने की क्षमता ही नहीं, बल्कि वैभव का रिस्ट वर्क भी उन्हें बेहद प्रभावित करता है। उन्होंने कहा, 'सिर्फ गेंद को मारने की क्षमता ही नहीं, बल्कि उसका रिस्ट वर्क भी मुझे बहुत आकर्षित करता है। मैदान के हर हिस्से में शॉट खेलने के लिए रिस्ट वर्क का अच्छा होना जरूरी है।'

Sachin Tendulkar Hails Vaibhav Sooryavanshi as a ‘Truly Special’ Talent IPL 2026
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
'सिर्फ ताकत से नहीं खेलता वैभव'
सचिन ने कहा कि वैभव अंधाधुंध बल्लेबाजी नहीं करते, बल्कि गेंद की लाइन और लेंथ को दूसरों से पहले पढ़ लेते हैं। उन्होंने कहा, 'वह गेंद को सिर्फ ताकत से नहीं मार रहा है। वह बाकी खिलाड़ियों से पहले गेंद की लाइन और लेंथ समझ लेता है और इसलिए आसानी से छक्के लगाने में सफल होता है।'
विज्ञापन

सचिन ने दी खास सलाह
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने युवा खिलाड़ी को सलाह देते हुए कहा कि उसे अपने स्वाभाविक खेल को नहीं बदलना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं उसे यही कहूंगा कि वह जैसा है, वैसा ही बना रहे। टेस्ट क्रिकेट में उम्र और अनुभव के साथ वह चुनौतियों से निपटना सीख जाएगा। सबसे जरूरी है समाधान खोजने वाली सोच रखना।'

सचिन ने आगे कहा, 'समस्याएं हमेशा रहेंगी। करियर की आखिरी गेंद तक रहेंगी। हर गेंदबाज हर गेंद पर सवाल पूछता है, लेकिन आपको उसका जवाब ढूंढना होता है। वैभव काफी आत्मविश्वासी खिलाड़ी लगता है और उसे पता है कि वह क्या करना चाहता है। मैं उसकी स्वाभाविक प्रवृत्ति से छेड़छाड़ नहीं करना चाहूंगा।'

Sachin Tendulkar Hails Vaibhav Sooryavanshi as a ‘Truly Special’ Talent IPL 2026
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI
टेस्ट क्रिकेट में देखने की उम्मीद
सचिन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में वैभव भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट भी खेलेंगे। हालांकि उन्होंने प्रशंसकों और विशेषज्ञों से युवा खिलाड़ी पर ज्यादा दबाव नहीं बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, 'सिर्फ मैं ही नहीं, हर कोई उसे किसी न किसी समय टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना चाहेगा। लेकिन ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को प्रोत्साहन और समर्थन की जरूरत होती है। अगर वह अच्छा कर रहा है तो हमें उसका आनंद लेना चाहिए और लगातार उस पर दबाव नहीं बनाना चाहिए कि उसे इस टीम में चुना जाए या उस टीम में। यह फैसला चयनकर्ताओं पर छोड़ देना चाहिए।'

यह पहली बार नहीं है जब सचिन ने वैभव की तारीफ की हो। इससे पहले भी उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में खेली गई 97 रन की विस्फोटक पारी के बाद उनकी बल्लेबाजी की सराहना की थी। सचिन ने तब सोशल मीडिया पर लिखा था, 'वैभव सूर्यवंशी का बैट स्विंग शानदार है। इससे भी ज्यादा प्रभावित करने वाली बात यह है कि वह पैरों की ओर आने वाली गेंदों के लिए जिस तरह जगह बनाते हैं, उससे उन्हें अपने शॉट खुलकर खेलने की आजादी मिलती है। वह पारी वास्तव में शानदार थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed