फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ranji Trophy 2026-27: Ravindra Jadeja and Rinku Singh Slam Centuries, Prerak Mankad Scores 129

रणजी ट्रॉफी: रवींद्र जडेजा का चला बल्ला, सौराष्ट्र के लिए लगाया शतक; रिंकू सिंह ने किस तरह बिखेरा जलवा?

Mon, 12 Oct 2026 02:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Oct 2026 02:49 PM IST
सार

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में रवींद्र जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 102 रन की शतकीय पारी खेलकर सौराष्ट्र को 392 रन तक पहुंचाने में मदद की। वहीं, उत्तर प्रदेश के लिए रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ 112 रन बनाए। माधव कौशिक ने 150 रन और प्रेरक मांकड़ ने 129 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
Ranji Trophy 2026-27: Ravindra Jadeja and Rinku Singh Slam Centuries, Prerak Mankad Scores 129
रवींद्र जडेजा - फोटो : IANS

विस्तार

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत रवींद्र जडेजा ने सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए शानदार अंदाज में की है। जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। वहीं, उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए रिंकू सिंह ने भी शतक लगाया। जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलते हुए 209 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने सात चौके लगाए। जडेजा जब बल्लेबाजी करने उतरे, तो सौराष्ट्र का स्कोर तीन विकेट खोकर 120 रन था। उन्होंने चौथे विकेट के लिए चिराग जानी के साथ मिलकर 31 रनों की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन


चिराग के आउट होने के बाद प्रेरक मांकड़ के रूप में जडेजा को अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 205 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। प्रेरक ने 150 गेंदों का सामना करते हुए 129 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जडेजा और प्रेरक की शतकीय पारी की बदौलत सौराष्ट्र की टीम 392 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही। चिराग जानी ने 83 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


वहीं, बिहार के खिलाफ उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए रिंकू सिंह ने भी शतकीय पारी खेली। रिंकू ने 168 गेंदों में 112 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। रिंकू ने माधव कौशिक के साथ मिलकर 312 गेंदों में 207 रनों की साझेदारी निभाई। माधव ने भी 150 रनों की दमदार पारी खेली। बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए दीपक हुड्डा ने गोवा के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 98 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 52 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, राजस्थान की ओर से खेलते हुए मानव सुथार बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए मोहम्मद सिराज त्रिपुरा के खिलाफ पहली पारी में कोई विकेट नहीं चटका सके। रविवार को कर्नाटक की ओर से खेलते हुए केएल राहुल बल्ले से फ्लॉप रहे थे और वह सिर्फ चार रन ही बना सके थे, जबकि मुंबई के लिए खेलते हुए यशस्वी जायसवाल भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। हालांकि, मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के खिलाफ चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed