फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals Captain Steven Smith fined Rs 12 lakhs 

IPL 2020: राजस्थान के कप्तान स्मिथ पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 07 Oct 2020 04:07 PM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Wed, 07 Oct 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Royals Captain Steven Smith fined Rs 12 lakhs 
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रॉयल्स को मंगलवार को खेले इस मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई से 57 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


इस सत्र में यह पहला अवसर है जबकि रॉयल्स ने निर्धारित अवधि में ओवर पूरे नहीं किए और इसलिए स्मिथ पर न्यूनतम ओवर दर से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन


आईपीएल ने मीडिया बयान में कहा, 'राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह अक्तूबर 2020 को अबुधाबी में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी धीमी ओवर गति के लिए 12-12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed