{"_id":"57add7594f1c1b2c45ee5952","slug":"raina-yuvraj-gambhir-to-captain-duleep-trophy-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":" रैना, गंभीर और युवराज बने कप्तान, बीसीसीआई ने की घोषणा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
रैना, गंभीर और युवराज बने कप्तान, बीसीसीआई ने की घोषणा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Aug 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट के नए सत्र की शुरूआत की घोषणा की घोषणा करते हुए दिलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू, इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन टीमों की घोषणा कर दी है। युवराज सिंह को इंडिया रेड, गौतम गंभीर को इंडिया ब्लू, और सुरेश रैना को इंडिया ग्रीन टीम का कप्तान बनाया गया है। इस बार दिलीप ट्रॉफी का आयोजन 23 अगस्त से 14 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।
पहली बार यह प्रतियोगिता में पिंक बॉल से खेली जाएगी। मैच राउंड रॉबिन आधार पर होंगे। फाइनल को छोड़कर अन्य सभी मैच चार दिवसीय होंगे।
मैच दोपहर 2 बजे शुरु होंगे। प्रतियोगिता का फाइनल 10 सितंबर को खेला जाएगा और यह पांच दिवसीय होगा।
युवराज के नेतृत्व वाली इंडिया रेड टीम में पंजाब के ऑल राउंडर गुरकीरत सिंह, राजस्थान के तेज गेंदबाज नाथू सिंह को शामिल किया गया है।जबकि वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज खेल रहे चेतेश्वर पुजारा, शार्दुल ठाकुर और मुरली विजय को भी इंडिया ग्रीन और रेड टीमों में जगह दी गई है। 22 अगस्त को टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त हो रही है। इस वजह से पहले दौर के मैचों में ये खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे।
वहीं रैना को इंडिया ग्रीन का कप्तान बनाए जाने का मतलब यह है कि वह शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलने हैं। बीसीसीआई ने कोहली, अश्विन और रहाणे के इस प्रतियोगिता में भाग लेने की संभवनाओं को खारिज नहीं किया है।
विज्ञापन
हालांकि पिंक बॉल से खेले जाने के कारण इस टूर्नामेंट की महत्ता बढ़ गई है, खिलाड़ियों के फीड बैक के आधार पर भविष्य में पिंक बॉल के इस्तेमाल और डे-नाइट टेस्ट के आयोजन के संबंध में निर्णय लिए जा सकेंगे।