फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   PCB announced India-Pakistan cricket series will be restored soon waiting for ICC decision in upcoming meeting

खुशखबरी: पीसीबी का एलान, जल्द बहाल होगी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज, ICC के फैसले का इंतजार

Thu, 25 Mar 2021 11:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Mar 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
PCB announced India-Pakistan cricket series will be restored soon waiting for ICC decision in upcoming meeting
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : twitter@ICC

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली दिवपक्षीय क्रिकेट सीरीज का इंतजार हमेशा क्रिकेट फैंस को रहता है। लेकिन दोनों देशों के बीच राजनीतिक सम्बंधों में तल्खी के चलते बीते कई सालों से दिवपक्षीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन नहीं हो सका है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि आगामी भविष्य में दोनों देशों के बीच जल्द ही क्रिकेट सीरीज का आयोजन हो सकता है। खबरों के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज का आयोजन हो इसके लिए पहल की जा रही है। आईसीसी आगामी बैठक में भारत -पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज बहाली पर फैसला ले सकता है। आईसीसी ने अगर दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज बहाली को लेकर कोई निर्णय लिया तो दोनों देश 8 साल बाद एक दूसरे के खिलाफ क्रिकेट सीरीज खेलेंगे। 

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द ही सीरीज शुरू होने की उम्मीद है। राजनीतिक तनाव के चलते  दोनों देशों के बीच के बीते 8 सालों से कोई दिवपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई। 
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार साल 2013 में क्रिकेट सीरीज खेली गई थी। वहीं 2007-08 से दोनों पड़ोसियों के बीच टेस्ट सीरीज का आयोजन नहीं हो सका है। इस दरम्यान भारत और पाकिस्तान सिर्फ एशिया कप और क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ही एक दूसरे के खिलाफ खेल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक दुबई में होने वाली है। जहां भारत पाकिस्तान के बीच सीरीज खेलने के फैसले की घोषणा कर सकता है। इसके अलावा भारत को टी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान के खिलाड़ियों, पत्रकारों और मैच से जुड़े अधिकारियों के लिए वीजा मुहैया कराने के बारे में आईसीसी को सूचना देना है। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया मैनेजर शकील खान के मुताबिक, आईसीसी  बैठक में दोनों देशों का प्रतिनिधि मंडल हिस्सा लेगा, इस बैठक में हमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ हमेशा क्रिकेट सीरीज खेलने के लिए आतुर रहते हैं लेकिन भारत कोई रुचि नहीं दिखाता। 


शकील खान के मुताबिक पाकिस्तान की टीम भारत में पहली ही दो क्रिकेट सीरीज खेल चुकी है इसलिए अब भारत को पाकिस्तान खेलने आना होगा। लेकिन ये भारत पर निर्भर करेगा कि वह आईसीसी की बैठक के दौरान क्या नियम और शर्तें लेकर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed