फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistani cricketers face racism in England tell their story of being harassed and want to suicide

इंग्लैंड में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के साथ नस्लीय भेदभाव, आत्महत्या करने के आते थे विचार

Wed, 16 Sep 2020 03:12 PM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Sep 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Pakistani cricketers face racism in England tell their story of being harassed and want to suicide
राणा नावेद उल हसन - फोटो : social media

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राणा नावेद उल हसन ने भी अपने साथ हुए नस्लभेद का अनुभव साझा किया है। राणा ने कहा है कि इंग्लैंड में उन्हें भी नस्लभेद का सामना करना पड़ा है। राणा ने बताया कि 2008-09 में वो यॉर्कशायर की ओर से खेले थे लेकिन स्टेडियम में उन्हें गालियां दी जा रही थीं। 

विज्ञापन


ऐसे अनुभवों के बाद उन्हें आत्महत्या करने का कई बार मन किया। इससे पहले पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश अंडर-19 कप्तान अजीम रफीक ने भी नस्लभेद का सामना किया था। उन्होंने बताया कि यॉर्कशायर के दौरान उन्हें कई बार प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। साथ ही कई बार खुदकुशी करने के भी ख्याल आते थे।
विज्ञापन


अजीम ने बताया कि यॉर्कशायर टीम मैेनेजमेंट भी उनके साथ नस्लभेदी व्यवहार करता था। इस पर राणा ने कहा कि वो अजीम रफीक की बात से पूरी तरह से सहमत हैं, उन्होंने जो कुछ कहा है, वो सही और सच है। राणा ने बताया कि ऐसा उनके साथ भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राणा का कहना है कि घरेलू फैंस की ओर तानेबाजी ज्यादा देखने को मिलती है। उनका कहना है कि अगर आप एशियाई खिलाड़ी हैं और आप अच्छा नहीं खेल रहे हैं तो घरेलू फैन्स को आपका समर्थन करना चाहिए लेकिन ऐसा होता नहीं है। ऐसा करने के बजाय भीड़ ताने और गालियां देती है।

राणा का कहना है कि मैच में खराब प्रदर्शन शुरू होते ही भेदभाव शुरू हो जाता है। राणा ने कहा कि क्रिकेट के दौरान जब विकेट नहीं मिलता है तो स्टेडियम का पूरा माहौल बदल जाता है। राणा ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा ही भेदभाव किया गय। उन्हें छोटे होटल में ठहरने के लिए कहा गया। राणा ने कहा कि इन परेशानियों की वजह से कभी-कभी आत्महत्या करने का मन होता था।

उधर, अजीम का कहना है कि परिवार का सपना था कि मैं बड़ा प्रोफेशनल क्रिकेटर बनूं और मैं यही करना चाहता था। लेकिन वास्तव में मैं अंदर से खत्म हो चुका था। अजीम ने बताया कि स्टेडियम में जाते समय डर लगता था। अजीम ने कहा कि उनकी पत्नी को मृत बच्चा पैदा हुआ था, जिसे वो अस्पताल से सीधा दफनाने जा रहे थे।


अजीम ने बताया कि यॉर्कशायर ने मदद का वादा किया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। क्लब की तरफ से एक छोटा सा मेल कर जानकारी दी गई कि उन्हें क्लब से बाहर निकाल दिया गया है। अजीम ने कहा कि मेरे साथ जो बहुत भयानक और खतरनाक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed