फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Pakistan Cricket in Turmoil Again? Salman Agha’s Captaincy Under Threat Amid Possible Squad Overhaul

T20 WC: एक बार फिर से पाकिस्तान टीम में बदलाव का शोर, जा सकती है सलमान आगा की कप्तानी! और कौन-कौन होगा बाहर?

Sun, 01 Mar 2026 03:19 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 01 Mar 2026 03:19 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बदलाव की चर्चा तेज है। खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान सलमान आगा की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। चयनकर्ताओं द्वारा टीम में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है, जिसमें कई सीनियर खिलाड़ियों की जगह खतरे में बताई जा रही है।

विज्ञापन
Pakistan Cricket in Turmoil Again? Salman Agha’s Captaincy Under Threat Amid Possible Squad Overhaul
पाकिस्तान टीम - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। शनिवार को सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत तो मिली, लेकिन इस जीत का अंतर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त नहीं था। पाकिस्तान की टीम लगातार दूसरे टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रही। टीम का 2023 वनडे विश्वकप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी प्रदर्शन खराब रहा था। हालांकि, हर बार बाहर होने के बाद टीम में बदलाव का शोर होता रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

नकवी टीम के प्रदर्शन से नाराज हैं
एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी विश्व कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन से नाराज हैं। नकवी सलमान आगा को पाकिस्तान टी20 टीम की कप्तानी से हटा सकते हैं। इसके अलावा, बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान और सलमान आगा के टी20 करियर पर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेड कोच माइक हेसन ने सलाह दी है कि पाकिस्तान को कुछ सीनियर खिलाड़ियों से आगे बढ़ते हुए युवा प्रतिभाओं में निवेश करना चाहिए और मॉडर्न टी20 क्रिकेट की बदलती जरूरतों के अनुरूप टीम का पुनर्गठन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिबजादा को छोड़कर कोई नहीं चला
विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया। बल्लेबाजी में साहिबजादा फरहान को छोड़ दें, तो किसी भी बल्लेबाज की तरफ से बड़ी पारी नहीं आई। टीम के प्लेइंग इलेवन चयन और बल्लेबाजी क्रम में भी परेशानी दिखी। फखर जमान जो सलामी बल्लेबाज हैं, उन्हें लगातार निचले क्रम में बल्लेबाजी कराई गई। श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को हुए मैच में फखर को पारी की शुरुआत करने का मौका मिला और उन्होंने 42 गेंद पर 84 रन की पारी खेली। यह मौका उन्हें पहले भी दिया जा सकता था। गेंदबाजी में अबरार और तारिक को छोड़कर सभी असरहीन रहे। इस वजह से पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में
पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया को हराया और भारत से हार के बावजूद दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची। सुपर-8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इंग्लैंड से टीम को हार मिली थी। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में जीत के बावजूद टीम नेट रन रेट बेहतर नहीं होने की वजह से पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गई। न्यूजीलैंड इस ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली इंग्लैंड के बाद दूसरी टीम बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed