{"_id":"69f722cef2fb9bbb6c06e6cf","slug":"nothing-goes-right-when-things-don-t-go-your-way-mi-coach-mahela-jayawardene-on-losing-streak-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 'जब चीजें आपके अनुकूल नहीं होतीं, तो कुछ भी ठीक नहीं होता', लगातार हार से परेशान जयवर्धने का बयान","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: 'जब चीजें आपके अनुकूल नहीं होतीं, तो कुछ भी ठीक नहीं होता', लगातार हार से परेशान जयवर्धने का बयान
Sun, 03 May 2026 03:56 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sun, 03 May 2026 03:56 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस के कोच माहेला जयवर्धने ने टीम की लगातार हार को सामूहिक विफलता करार दिया है। उन्होंने कहा कि टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी के पावरप्ले में पिछड़ रही है और प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। जयवर्धने ने स्वीकार किया कि मौजूदा फॉर्म और आत्मविश्वास की कमी के कारण मैदान पर रणनीतियां काम नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
जयवर्धने के साथ मिंज
- फोटो : Mumbai Indians
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने खराब फॉर्म में चल रहे सीनियर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का समर्थन करते हुए कहा कि वह अपने करियर के ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां उनके लिए कुछ भी अनुकूल नहीं है और उनके पास कड़ी मेहनत करते रहने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
सूर्यकुमार टी20 विश्व कप में कप्तान रहते हुए खिताब जीतने के बावजूद खराब दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सत्र में अब तक नौ पारियों में कुल 183 रन बनाए हैं, जिसमें दिल्ली के खिलाफ लगाया गया अर्धशतक भी शामिल है। उन्होंने इसके बाद अच्छी शुरुआत की लेकिन वह उसे बड़े स्कोर ने नहीं बदल पाए। उन्हें शरीर का निशाना बनाकर की गई गेंदों पर संघर्ष करना पड़ रहा है।
जयवर्धने ने सूर्यकुमार के खराब प्रदर्शन के बारे में कहा, 'अगर वह (सूर्या) कुछ अच्छे स्कोर बना लेता है तो मुझे लगता है कि उसे लय मिल जाएगी। मुझे लगता है कि कभी-कभी जब चीजें आपके हिसाब से नहीं चलतीं, तो सब कुछ ठीक नहीं होता है।'
विज्ञापन
श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि उसने (रामकृष्ण घोष की गेंद पर आउट होना) काफी अच्छा शॉट खेला था जो सीधे फील्डर के पास चला गया। मेरा मतलब है कि मैंने इतनी क्रिकेट खेली है कि मैं इसे समझ सकता हूं।' जयवर्धने का मानना है कि सूर्या ‘अच्छी स्थिति में’ हैं, लेकिन उनके ज्यादातर सटीक शॉट बाउंड्री पर कैच कर लिए जाते हैं।
उन्होंने कहा, 'वह निश्चित रूप से इसके लिए तैयार है। वह अच्छी स्थिति में है। बस इतनी सी बात है कि इस सत्र में जितनी बार वह बाउंड्री पर कैच आउट हुआ है, पहले ऐसा नहीं हुआ था।' कोच ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह खुद भी निराश है, लेकिन उसे और कड़ी मेहनत करनी होगी।'
जसप्रीत बुमराह के मामले में जयवर्धने ने स्वीकार किया कि उन्हें अन्य गेंदबाजों से वह सहयोग नहीं मिल रहा है जिसकी उन्हें दरकार है। उन्होंने कहा, 'मेरा मतलब है कि जब सभी एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो विकेट मिलते रहते हैं। इससे बुमराह को थोड़ा और आक्रामक होने में मदद मिलती है। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।'