{"_id":"695b7968ce050b08ab0226fd","slug":"mustafizur-rahman-ipl-row-teammate-sohan-reveals-bangladesh-pacer-reaction-after-ipl-exit-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mustafizur IPL Row: आईपीएल से निकाले जाने के बाद कैसी थी मुस्तफिजुर की प्रतिक्रिया? साथी खिलाड़ी ने बताई कहानी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Mustafizur IPL Row: आईपीएल से निकाले जाने के बाद कैसी थी मुस्तफिजुर की प्रतिक्रिया? साथी खिलाड़ी ने बताई कहानी
Mon, 05 Jan 2026 02:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:12 PM IST
सार
आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान की प्रतिक्रिया को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एक साथी खिलाड़ी ने बताया कि अचानक लिए गए इस फैसले से मुस्तफिजुर निराश जरूर थे, लेकिन उन्होंने संयम और पेशेवर रवैये के साथ हालात को स्वीकार किया। यह विवाद अब सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर भी असर डालता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
बांग्लादेश टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव नया मोड़ ले चुका है। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से निकाले जाने के बाद विवाद और बढ़ गया है। जहां बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टी20 विश्व कप के शेड्यूल में बदलाव की मांग कर डाली है, वहीं वहां की अंतरिम सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी है। अब बांग्लादेश टीम के मुस्तफिजुर के साथी खिलाड़ी नुरुल हसन सोहन ने बताया है कि आईपीएल वाली घटना के बाद मुस्तफिजुर की कैसी प्रतिक्रिया थी। बीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर भारत में उनके मैचों को कहीं और शिफ्ट करने की मांग की है। टी20 विश्व कप के दौरान भारत में उनके चार लीग राउंड के मैच होने थे।
विज्ञापन
9.20 करोड़ में बिके थे मुस्तफिजुर
मुस्तफिजुर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। बाद में बीसीसीआई के आदेश पर और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को लेकर राजनीतिक तनाव को देखते हुए केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया था। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुस्तफिजुर ने इसे बेहद साधारण तरीके से डील किया और मैदान पर अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले मुस्तफिजुर ने शानदार गेंदबाजी की और सिलहट में ढाका कैपिटल्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी से राइडर्स की पांच रन से जीत में अहम भूमिका निभाई।

रंगपुर के कप्तान ने बताई प्रतिक्रिया
रंगपुर के कप्तान नुरुल हसन सोहन ने मैच के बाद बताया कि इस दुखद खबर के बाद भी मुस्तफिजुर मैदान पर शांत रहे और शांत मन से पूरे फोकस के साथ प्रदर्शन किया। सोहन ने मुस्तफिजुर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुस्तफिज हमारे लिए एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। वह काफी समय से खुद को साबित करते आ रहे हैं। सभी को उन पर भरोसा है। इससे ज्यादा उनके बारे में कहने को कुछ नहीं है। हर समय हर कोई उनकी गेंदबाजी से खुश रहता है।'

'हमेशा सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान केंद्रित'
सोहन ने कहा, 'वह फिलहाल रिलैक्स हैं और शांत हैं। केकेआर वाले मामले में जरूर उन्हें निराशा हुई होगी। वह अब जो कुछ भी हासिल कर चुके हैं, उसके हकदार हैं और पहले तो वह इससे भी कहीं अधिक के हकदार थे, लेकिन मुझे लगता है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। सही कहूं तो मैं सोशल मीडिया को ज्यादा फॉलो नहीं करता। मुझे नहीं पता बाहर क्या चल रहा है या हो रहा है। हां लोग इस बारे में बात जरूर कर रहे थे। मुस्तफिजुर को भी बुरा लगा होगा। उन्होंने हमेशा बांग्लादेश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान केंद्रित किया है। मुझे लगता है कि वह शांतचित हैं।'

मुस्तफिजुर रहमान
- फोटो : ANI
मुस्तफिजुर की भी आई थी प्रतिक्रिया
मैच के बाद मुस्तफिजुर ने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया था और लिखा था- जब जरूरत थी, उस वक्त प्रदर्शन कर अच्छा महसूस हुआ। जीत में भूमिका निभाकर खुशी हुई। अब नए चैलेंज पर नजरें।' 156 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही ढाका कैपिटल्स की टीम मजबूत स्थिति में थी। उन्हें आखिरी ओवर में 10 रन की जरूरत थी, जबकि छह विकेट बचे थे। मोहम्मद मिथुन अर्धशतक लगाकर और बड़ी बड़ी हिट लगाने वाले सब्बीर रहमान क्रीज पर मौजूद थे।

मुस्तफिजुर ने छीनी जीत
जीत दहलीज पर थी, लेकिन तभी मुस्तफिजुर ने गेंदबाजी करते हुए आखिरी ओवर में बस चार रन दिए। इस रंगपुर राइडर्स ने रोमांच अंदाज में कैपिटल्स के जबड़े से जीत छीन ली। मुस्तफिजुर ने चार ओवर में 23 रन दिए और एक विकेट लिया। इस जीत के साथ रंगपुर की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। मुस्तफिजुर ने इसी के साथ इतिहास भी रचा। वह 400 टी20 विकेट लेने वाले दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने सिलहटन टाइटंस के खिलाफ तीन विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की थी।