फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   MS Dhoni and Gautam Gambhir will starts new inning of politics in 2019 elections

लोकसभा चुनाव लड़ने की अफवाह के बीच 2019 विश्व कप की तैयारियों में जुटे 'गंभीर धोनी'

Mon, 22 Oct 2018 06:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni and Gautam Gambhir will starts new inning of politics in 2019 elections

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और अनुभवी क्रिकेटर गौतम गंभीर की राजनीति में एंट्री की सुर्खियां जोरों पर हैं। खबरें फैली कि गंभीर 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर अपने स्थानीय राज्य से चुनावी पारी का आगाज करेंगे तो वहीं धोनी भी भाजपा के साथ झारखंड में बॉस बनेंगे।

विज्ञापन


हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस मामले से अनभिज्ञ है। बोर्ड के करीबी सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोनों ही क्रिकेटर्स के राजनीति में आने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में क्रिकेटर्स के करीबी सूत्रों से पता चला कि एमएस धोनी फिलहाल 2019 विश्व कप की तैयारियों में जुटे हुए हैं और राजनीति में उनके आने का कोई मन नहीं है। गंभीर भी अपने खेल में व्यस्त हैं और वह टीम इंडिया में लौटने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं, अमर उजाला से बातचीत में कई भाजपा नेताओं ने धोनी के पार्टी में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों ही क्रिकेटर्स के भाजपा में शामिल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मीडिया में फैली खबरें अफवाह भर है। सूत्र का कहना है कि पार्टी को इसकी कोई जानकारी नहीं कि गंभीर-धोनी के भाजपा में शामिल होने की खबरें कहां से उजागर हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, धोनी के भाजपा के करीबी होने के कारण यह सुर्खियां पिछले कुछ समय से जोरों पर रही कि वह पार्टी का हिस्सा बनेंगे। इसकी वजह यह रही कि वोट फॉर समर्थन अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व कप्तान से मुलाकात की थी।

बता दें कि दिल्ली से भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी को हटाकर गौतम गंभीर को चुनाव लड़ाने की बात की जा रही थी। द संडे गार्डियन को दिए गए साक्षात्कार में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बयान दिया, 'मीनाक्षी लेखी के काम को लेकर अच्छी खबरें नहीं मिली हैं, साथ ही उनके चुनावी क्षेत्र के लोग उनके काम से बिलकुल संतुष्ट नहीं हैं, 

जिसके चलते पार्टी के प्रमुख नेताओं ने निर्णय लिया है कि इस बार चुनाव में मीनाक्षी लेखी को मौका नहीं दिया जाएगा। उम्मीद है कि लेखी की जगह गंभीर को दिल्ली से भाजपा का टिकट दिया जाए।'

उन्होंने कहा, 'गंभीर एक चर्चित चेहरा होने के साथ-साथ अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं।

 कयास लगाए जा रहे हैं कि, 2019 चुनाव में धोनी को चुनाव लड़ाने के लिए बात जारी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा कि, दोनों खिलाड़ियों की देश भर में स्वीकार्यता, सम्मान और विश्वसनीयता है। 


धोनी वर्तमान में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के कप्तान हैं और इस प्रकार उनकी भारत के दक्षिणी हिस्सों में भी पहुंच है। पार्टी में शामिल होने वाले दोनों खिलाड़ी हमारे लिए एक संपत्ति होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed