Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Morne Morkel on Mohammed Shami's Test Retirement: He Helped Me a Lot in Indian Dressing Room

शमी के टेस्ट से संन्यास पर दुखी हुए मोर्केल: बताया- कैसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में की थी उनकी मदद; और क्या कहा?

Sat, 07 Nov 2026 09:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Nov 2026 09:48 AM IST
सार

मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दुख जताया है। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम से जुड़ने के शुरुआती दिनों में शमी ने उन्हें ड्रेसिंग रूम का माहौल और भारतीय क्रिकेट की भाषा समझने में काफी मदद की थी। शमी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 462 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
Morne Morkel on Mohammed Shami's Test Retirement: He Helped Me a Lot in Indian Dressing Room
मोर्केल ने शमी पर बयान दिया - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रतिक्रिया दी है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्केल ने कहा कि जब उन्होंने भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम करना शुरू किया था, तब शमी ने ड्रेसिंग रूम में उन्हें काफी मदद की थी। उन्होंने शमी को शानदार कौशल वाला खिलाड़ी और टीम के लिए बेहतरीन साथी बताया। मोर्केल ने कहा कि शमी को टेस्ट क्रिकेट से विदा लेते देख उन्हें दुख हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय ड्रेसिंग रूम को समझने में शमी ने की मदद
मोर्ने मोर्केल 2024 में मुख्य कोच गौतम गंभीर के कोचिंग सेटअप के हिस्से के रूप में भारतीय टीम से जुड़े थे। हालांकि, उन्हें टेस्ट प्रारूप में शमी के साथ काम करने का मौका नहीं मिला, लेकिन 2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दोनों ने कुछ समय साथ बिताया था। यह भारतीय जर्सी में शमी का आखिरी टूर्नामेंट था।

मोर्केल ने मैच से पहले प्रसारकों से बातचीत में कहा, 'मैं काफी खुशकिस्मत था कि जब मैंने टीम के साथ काम करना शुरू किया, तब शमी टीम का हिस्सा थे। वह बेहद कुशल खिलाड़ी हैं और टीम में उनके जैसा खिलाड़ी होना अच्छी बात है। जब मैं टीम से जुड़ा तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम में भारतीय माहौल और भाषा को समझने में मेरी काफी मदद की। उन्होंने मेरी बहुत सहायता की। उन्हें जाते देख दुख हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Morne Morkel on Mohammed Shami's Test Retirement: He Helped Me a Lot in Indian Dressing Room
मोर्केल ने शमी पर बयान दिया - फोटो : ANI
तीनों प्रारूपों में 462 विकेट लेकर छोड़ी छाप
मोहम्मद शमी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल 462 विकेट लिए। इनमें टेस्ट क्रिकेट में 229 और वनडे में 206 विकेट शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बावजूद शमी सीमित ओवरों के क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे। वह बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी कुछ और समय तक खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में अब भी खूब गेंदबाजी कर रहे शमी
मोर्ने मोर्केल ने शमी के घरेलू क्रिकेट में खेलने और उनकी गेंदबाजी के प्रति प्रतिबद्धता पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'मेरा मतलब है कि वह अब भी अपने देश में काफी ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं और यह देखना अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed