फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Mohammed Shami has tested positive for Covid-19 before India vs australia t20 series

India Vs Australia T20: मोहम्मद शमी कोरोना संक्रमित, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर

Sun, 18 Sep 2022 12:50 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Sep 2022 12:50 AM IST
सार

बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि शमी की कोविड-19 जांच पॉजिटिव आई है लेकिन चिंता की बात नहीं है। निगेटिव रिपोर्ट आने तक वह आइसोलेशन में रहेंगे। सूत्र के अनुसार शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में वापसी करेंगे।

विज्ञापन
Mohammed Shami has tested positive for Covid-19 before India vs australia t20 series
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार के बाद शमी खूब ट्रोल हो रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहम्मद शमी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह वरिष्ठ तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में शामिल किया जाएगा। उमेश यादव ने अपना अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

विज्ञापन


निगेटिव रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन में रहेंगे शमी
बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि शमी की कोविड-19 जांच पॉजिटिव आई है लेकिन चिंता की बात नहीं है। निगेटिव रिपोर्ट आने तक वह आइसोलेशन में रहेंगे। सूत्र के अनुसार शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में वापसी करेंगे।
विज्ञापन


शमी ने नवंबर 2021 के बाद से नहीं खेला कोई टी-20 मैच
वहीं इंग्लिश काउंटी मिडलसेक्स की ओर से खेलते वक्त चोटिल हुए उमेश यादव रिकवर हो गए हैं और टीम के साथ जुड़ेंगे। 32 वर्षीय गेंदबाज शमी को जुलाई 2022 के बाद से मैदान पर नहीं देखा गया। उन्होंने नवंबर 2021 से कोई टी-20 मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया कप से पहले द्रविड़ भी हुए ते संक्रमित
करीब एक महीने में यह दूसरी बार है जब भारत को अपनी टीम के एक प्रमुख सदस्य को कोविड-19 से जूझना पड़ा है। एशिया कप से ठीक पहले टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी कोरोना वायरस संक्रमित हो गए थे। उन्हें यूएई की यात्रा में देरी करनी पड़ी थी। द्रविड़ को हल्के लक्षण होने की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed