फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Mohammad Rizwan retired out by Melbourne Renegades in match against Sydney Thunder BBL

Mohammad Rizwan: बिग बैश में पाकिस्तान की किरकिरी! धीमी बैटिंग कर रहे रिजवान को मेलबर्न ने किया रिटायर्ड आउट

Mon, 12 Jan 2026 04:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Jan 2026 04:47 PM IST
सार

रिजवान को धीमी बल्लेबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा। बिग बैश लीग में उनकी ही टीम ने उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया। इस फैसले से पाकिस्तान की किरकिरी हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर मीम्स बना रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि विदेशी लीग में भी अब पाकिस्तानी बल्लेबाजों को ये सब देखने पड़ रहा है।

विज्ञापन
Mohammad Rizwan retired out by Melbourne Renegades in match against Sydney Thunder BBL
रिजवान - फोटो : Screengrab Star Sports

विस्तार

पाकिस्तान को सोमवार को उस वक्त किरकिरी का सामना करना पड़ा, जब ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को उनकी ही टीम ने रिटायर्ड आउट होने को कह दिया। यह घटना बिग बैश लीग के सिडनी थंडर और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मुकाबले में घटी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न टीम के लिए रिजवान जब मैदान पर उतरे तो उन्हें धीमी बल्लेबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा। आइए पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन

Mohammad Rizwan retired out by Melbourne Renegades in match against Sydney Thunder BBL
रिजवान - फोटो : Screengrab Star Sports
क्या है पूरा मामला?
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न टीम ने एक वक्त 9.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 83 रन बना लिए थे। तभी रिजवान बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, उनके उतरने के बाद सात रन बनाने में मेलबर्न ने दो और विकेट गंवा दिए। इसके बाद रिजवान ने हसन खान के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 गेंद में 64 रन की साझेदारी निभाई। 18 ओवर के बाद मेलबर्न का स्कोर चार विकेट पर 154 रन था। रिजवान तब 23 गेंद में 26 रन और हसन खान 23 गेंद में 36 रन बनाकर खेल रहे थे।

18वें और 19वें ओवर के बीच ब्रेक में मेलबर्न के कप्तान विल सदरलैंड ने रिजवान को पवेलियन लौटने का इशारा किया। इसके बाद रिजवान को रिटायर्ड आउट होकर वापस लौटना पड़ा। हालांकि, सदरलैंड भी नहीं चले और एक रन बनाकर रन आउट हो गए। हसन खान ने 31 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं, टिम सीफर्ट ने 25 गेंद में 29 रन और जोश ब्राउन ने 25 गेंद में 35 रन बनाए। इसकी बदौलत मेलबर्न रेनेगेड्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

आइए जानते हैं कि रिटायर्ड आउट क्या होता है और किन परिरस्थितियों में बल्लेबाज को ऐसा करने की इजाजत दी जाती है...
  • रिटायर्ड आउट और रिटायर्ड हर्ट में काफी अंतर है। रिटायर्ड आउट में बल्लेबाज वापस नहीं आ सकता, जबकि रिटायर्ड हर्ट में बल्लेबाज बाद में बल्लेबाजी के लिए वापस मैदान पर आ सकता है। 
  • बल्लेबाज को रिटायर्ड आउट तब माना जाता है, जब वह अंपायर और विपक्षी टीम के कप्तान को बिना बताए और बिना उनके रजामंदी के पवेलियन लौट जाता है। आईसीसी के नियम 25.4 में बल्लेबाज को रिटायर होने को लेकर नियम बताए गए हैं। 
  • इसके नियम 25.4.1 के मुताबिक, कोई बल्लेबाज गेंद नहीं फेंके जाने की स्थिति में कभी भी रिटायर हो सकता है। खेल शुरू होने से पहले हालांकि, अंपायर को बल्लेबाज के वापस जाने का कारण बताना होता है। इसके बाद ही अगली गेंद फेंकी जाती है। 
  • नियम 25.4.2 के मुताबिक, अगर बल्लेबाज किसी बीमारी, चोट और कोई ऐसी गंभीर परिस्थिति, जिसको दरकिनार नहीं किया जा सकता और वह खेलने में असमर्थ में होता है और पवेलियन लौट जाता है, उस स्थिति में बल्लेबाज को रिटायर्ड नॉट आउट कहा जाता है।
  • नियम 25.4.3 के मुताबिक, अगर बल्लेबाज 25.4.2 में बताए गए कारण के अलावा किसी कारण से वापस पवेलियन लौट जाता है, उस स्थिति में सिर्फ विपक्षी कप्तान की अनुमति पर ही वह बैटर बल्लेबाजी के लिए वापस क्रीज पर आ सकता है।
  • अगर विपक्षी टीम का कप्तान अनुमति नहीं देता है और उसकी बल्लेबाजी जारी नहीं रह सकती, तब उस बल्लेबाज को रिटायर्ड आउट माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed