फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   MI vs RR IPL 2021 Match Live Streaming: When, where and how to watch on TV and online

आईपीएल 2021: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स में पहली बार टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें

Thu, 29 Apr 2021 01:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 29 Apr 2021 01:57 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 14वें सीजन के 24वें मुकाबले में आज यानी गुरुवार दोपहर 3:30 मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। यहां जानें कि कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला...

विज्ञापन
MI vs RR IPL 2021 Match Live Streaming: When, where and how to watch on TV and online
rr vs mi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 14वें सीजन के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। गुरुवार दोपहर 3:30 से खेला जाने वाला यह डबल हेडर का पहला मैच होगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों को जीत की जरूरत है। वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की प्रतिष्ठा इस मैच में दांव पर होगी। ऐसे में दोनों के बीच कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


अभी मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स प्वॉइंट्स के लिहाज से बराबरी पर हैं। दोनों टीमों के पांच मैचों में तीन हार और दो जीत के साथ चार-चार प्वॉइंट्स हैं, लेकिन -0.032 नेट रनरेट के साथ मुंबई इंडियंस चौथे, जबकि -0.681 के साथ राजस्थान रॉयल्स सातवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बात चेन्नई जैसी सुस्त पिच से बाहर निकलना है। उसने अपने पिछले पांचों मुकाबले चेन्नई में खेले हैं, जिसमें से वह केवल दो ही जीती है और अब मुंबई इंडियंस के अगले चार मैच दिल्ली में है, जो बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच मानी जाती है।
विज्ञापन


ऐसे फ्री में देखें लाइव स्ट्रीमिंग
वोडाफोन, एयरटेल और जियो के 400 से लेकर 801 रुपये के बीच कुछ ऐसे प्लान्स हैं, जिसमें आपको डिज्नी हॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलेगा। साथ ही आप आईपीएल के मैचों की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब और कहां खेला जाएगा यह मैच?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2021 का 24वां मैच गुरुवार यानी 29 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा।

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?
इस मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।

मुकाबले में उतरेंगे ये खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस
क्विंटन डिकॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

राजस्थान रॉयल्स
जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, श्रेयस गोपाल, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed