फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   MCG Pitch Under Fire: Cook, Vaughan And Cricket Australia React As Ashes Test Heads For Early Finish

AUS vs ENG, Ashes Test: मेलबर्न टेस्ट दो दिन में खत्म! कुक से लेकर वॉन तक, जानें पिच को लेकर क्या बोले दिग्गज

Sat, 27 Dec 2025 03:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Dec 2025 03:16 PM IST
सार

मेलबर्न टेस्ट में गिरते विकेटों की बारिश ने टेस्ट क्रिकेट के संतुलन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। एलेस्टेयर कुक ने इसे अनफेयर कॉन्टेस्ट बताया, माइकल वॉन ने पिच को मजाक करार दिया, वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी माना कि दो-तीन दिन में खत्म होने वाले टेस्ट मैच खेल और कारोबार दोनों के लिए खतरा हैं।

विज्ञापन
MCG Pitch Under Fire: Cook, Vaughan And Cricket Australia React As Ashes Test Heads For Early Finish
वॉन - फोटो : ANI

विस्तार

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने टेस्ट क्रिकेट की प्रकृति पर ही सवाल खड़े कर दिए। मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले ही दिन 20 विकेट गिर गए, जबकि दूसरे दिन भी विकेटों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी के साथ यह टेस्ट तय समय से काफी पहले खत्म होने की कगार पर पहुंच गया।
विज्ञापन

 

पहले दिन 20 विकेट, 74 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने मेजबान टीम को सिर्फ 152 रन पर समेट दिया। जवाब में इंग्लैंड की हालत भी कुछ अलग नहीं रही और पूरी टीम 110 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 42 रन की बढ़त मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुक ने पिच को बताया अनफेयर
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक ने मेलबर्न की पिच को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। टीएनटी स्पोर्ट्स से बातचीत में कुक ने कहा कि यह विकेट बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच संतुलन नहीं बना पा रहा। कुक के मुताबिक, 'यह एक अच्छी टेस्ट विकेट नहीं है। अगर दूसरे, तीसरे और चौथे दिन पिच सपाट नहीं होती, तो यह गेंदबाजों के पक्ष में बहुत ज्यादा झुकी हुई है। गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी।' उन्होंने यह भी माना कि बल्लेबाजों की गलतियां थीं, लेकिन हालात इतने मुश्किल थे कि रन बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

बोलैंड की गेंदबाजी की जमकर तारीफ
कुक ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की खास तौर पर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बोलैंड बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ राउंड द विकेट से इतनी सटीक लाइन पर गेंदबाजी कर रहे थे कि बल्लेबाजों के पास कोई विकल्प ही नहीं बच रहा था। कुक ने कहा, 'कुछ गेंदें अंदर आ रही थीं, कुछ बाहर जा रही थीं। समझ ही नहीं आ रहा था कि बचाव कैसे करें।'

वॉन ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी पिच को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'यह पिच एक मजाक है… यह खेल को छोटा कर रही है… खिलाड़ी, ब्रॉडकास्टर्स और सबसे ज्यादा फैन्स के साथ अन्याय है। 98 ओवर में 26 विकेट!' वॉन के बयान ने क्रिकेट जगत में बहस को और तेज़ कर दिया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी चिंतित
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने भी खुले तौर पर माना कि बेहद छोटे टेस्ट मैच इस फॉर्मेट के लिए खतरा बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि विकेटों की भरमार भले ही रोमांचक लगे, लेकिन लंबे समय में यह टेस्ट क्रिकेट और बिजनेस दोनों के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने कहा, 'शॉर्ट टेस्ट बिजनेस के लिए खराब हैं। इससे ज्यादा साफ मैं कुछ नहीं कह सकता।' हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि सिर्फ पिच को दोष देना सही नहीं होगा और बल्लेबाजों की भी जिम्मेदारी बनती है।

दूसरे दिन भी नहीं थमा विकेटों का सिलसिला
दूसरे दिन के पहले सत्र में ही छह विकेट गिर गए, जिससे यह साफ हो गया कि यह टेस्ट मैच पांच दिन चलना लगभग नामुमकिन है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को 132 रन पर समेटते हुए खुद के लिए 175 रन का लक्ष्य रखा। हालांकि, इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। अब अगला टेस्ट चार जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed