फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   “Let’s Stick to Cricket?” Vikram Solanki’s Blunt Reply to Harsha Bhogle Goes Viral

IPL 2026: 'क्रिकेट पर बात करें तो अच्छा है', विक्रम सोलंकी ने हर्षा भोगले की बोलती बंद की! क्या है पूरा मामला?

Mon, 13 Apr 2026 10:59 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 13 Apr 2026 10:59 AM IST
सार

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैच के दौरान विक्रम सोलंकी और हर्षा भोगले के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोलंकी ने मजाकिया सवाल पर जवाब देते हुए बातचीत को क्रिकेट तक सीमित रखने की बात कही, जिससे फैंस के बीच बहस छिड़ गई।

विज्ञापन
“Let’s Stick to Cricket?” Vikram Solanki’s Blunt Reply to Harsha Bhogle Goes Viral
विक्रम सोलंकी और हर्षा भोगले - फोटो : Twitter/ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मैच के दौरान एक चौंकाने वाला पल देखने को मिला। मैच के दौरान मिड-इनिंग इंटरव्यू में अनुभवी कमेंटेटर हर्षा भोगले ने गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी से हल्की-फुल्की बातचीत शुरू की, लेकिन सोलंकी ने तुरंत बातचीत को क्रिकेट की ओर मोड़ दिया।
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?
भोगले ने मजाकिया अंदाज में सोलंकी से उनके 50वें जन्मदिन और उनकी फिटनेस को लेकर सवाल किया। यह एक हल्का-फुल्का सवाल था, जैसा कि लाइव प्रसारण में अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन सोलंकी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'मैं आपको बताता हूं, हर्षा…आपको कुछ मौके मिल रहे हैं कुछ बातें उठाने के लिए मेरी तरफ से। क्यों न हम क्रिकेट पर ही टिके रहें और उन खिलाड़ियों की बात करें जो मैदान पर हैं?' भोगले ने भी इसे सहजता से लेते हुए जवाब दिया, 'बिल्कुल, हम ऐसा ही करेंगे। हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद, विक्रम।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बंटी राय
यह बातचीत जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ लोगों ने सोलंकी की तारीफ की कि उन्होंने फोकस सिर्फ क्रिकेट पर रखा, जबकि कुछ को यह जवाब थोड़ा असहज लगा। कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि सोलंकी ने विनम्र तरीके से भोगले को रोक दिया', वहीं कुछ फैंस ने भोगले का बचाव करते हुए कहा कि ऐसे हल्के-फुल्के सवाल मुकाबले को दिलचस्प बनाते हैं।

विज्ञापन

मैदान पर गुजरात का शानदार प्रदर्शन
जहां ऑफ-फील्ड यह घटना चर्चा में रही, वहीं मैदान पर गुजरात टाइटंस ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 164/8 रन ही बना सकी। प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4/24 के आंकड़े दर्ज किए। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने भी अहम विकेट लिए।

लखनऊ की बल्लेबाजी रही साधारण
लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए, जबकि कप्तान ऋषभ पंत 18 रन ही बना सके। निकोलस पूरन भी लय में नहीं दिखे और धीमी पारी खेली। निचले क्रम से भी टीम को ज्यादा मदद नहीं मिली, जिससे बड़ा स्कोर नहीं बन सका।

गुजरात के लिए आसान लक्ष्य
165 रन के लक्ष्य को गुजरात ने तीन विकेट गंवाकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन ने 40 गेंद में 56 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने फॉर्म में लौटते हुए 37 गेंद में 60 रन बनाए। सुंदर 13 गेंद में 21 रन और राहुल तेवतिया आठ गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed