फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Kuldeep Yadav Under Fire As Hemang Badani And Axar Patel Question His Form After DC Defeat

किस स्टार पर फूटा दिल्ली की हार का ठीकरा?: कोच बदानी और कप्तान अक्षर ने साधा निशाना; कहा- उनसे बेहतर की चाह थी

Wed, 06 May 2026 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 May 2026 09:00 AM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के ड्रेसिंग रूम का दर्द खुलकर सामने आ गया। टीम के मुख्य कोच हेमंग बदानी और कप्तान अक्षर पटेल ने कुलदीप यादव के खराब फॉर्म पर चिंता जताई। दोनों ने साफ कहा कि टीम को कुलदीप से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ में अब गलती की गुंजाइश नहीं बची है।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav Under Fire As Hemang Badani And Axar Patel Question His Form After DC Defeat
अक्षर, कुलदीप और बदानी - फोटो : BCCI/IPL

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आठ विकेट की हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स में बेचैनी साफ दिखाई दी। टीम के कोच हेमंग बदानी और कप्तान अक्षर पटेल ने मैच के बाद ऐसे बयान दिए, जिससे यह साफ हो गया कि स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का मौजूदा फॉर्म टीम के लिए बड़ी चिंता बन चुका है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कुलदीप यादव तीन ओवर में 34 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके। जिस पिच पर स्पिनरों को मदद मिल रही थी, वहां कुलदीप का असरहीन रहना दिल्ली के लिए भारी पड़ा।
विज्ञापन

बदानी ने कहा- इससे बेहतर चाहिए
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कुलदीप की फॉर्म पर सवाल पूछा गया तो कोच हेमंग बदानी ने साफ कहा कि टीम उनसे ज्यादा उम्मीद करती है। उन्होंने कहा, 'हम निश्चित तौर पर चाहते हैं कि कुलदीप इससे बेहतर प्रदर्शन करें, लेकिन हम उनके साथ खड़े रहेंगे क्योंकि वह कई वर्षों से इस टीम का हिस्सा रहे हैं। मुझे लगता है कि बात सिर्फ फॉर्म में लौटने की है। वह अभी अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर नहीं पहुंचे हैं और सामान्य गति से भी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। यह समय की बात है और हमें उन पर भरोसा है।' बदानी के बयान से साफ था कि टीम मैनेजमेंट कुलदीप के प्रदर्शन से खुश नहीं है, लेकिन अभी भी उन पर विश्वास बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षर ने भी इशारों में कही बड़ी बात
दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने भी मैच के बाद कुलदीप की कमी महसूस होने की बात कही। हालांकि उन्होंने सीधे आलोचना नहीं की, लेकिन उनके शब्दों से निराशा झलक रही थी। उन्होंने कहा, 'हाँ, जाहिर तौर पर बल्लेबाजी में कुछ सकारात्मक बातें रहीं। पांच विकेट जल्दी गिरने के बाद भी जिस तरह हमने अंत में रन बनाए, वह अच्छा था। लेकिन गेंदबाजी में मुझे अपने पार्टनर कुलदीप की कमी महसूस हुई।' अक्षर और कुलदीप लंबे समय से दिल्ली के लिए स्पिन जोड़ी के रूप में सफल रहे हैं। ऐसे में कप्तान का यह बयान कुलदीप की मौजूदा लय पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

हार की असली वजह क्या रही?
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 155 रन बनाए। टीम एक समय 70 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। बदानी ने माना कि मुकाबला पहले 10 ओवर में ही हाथ से निकल गया था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैच पहले 10 ओवर में हार गए, क्योंकि हमने पर्याप्त रन नहीं बनाए। आप कठिन पिच पर भी 70 रन पर पांच विकेट नहीं होना चाहेंगे।' अक्षर पटेल ने भी माना कि टीम कम से कम 10 से 15 रन पीछे रह गई। उन्होंने कहा, 'जिस तरह विकेट खेल रही थी, मुझे लगा 155 अच्छा स्कोर था। लेकिन आठ बल्लेबाजों के साथ उतरने के बाद भी हम 10-15 रन कम रह गए।'

अब नहीं बची गलती की गुंजाइश
प्लेऑफ की दौड़ में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति अब मुश्किल हो गई है। बदानी ने साफ कहा कि टीम को बचे हुए चारों मैच जीतने होंगे। वहीं अक्षर ने भी खिलाड़ियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, 'अब हम कोई गलती नहीं कर सकते। हमें साफ सोच के साथ उतरना होगा और जो भी मौके मिलें, उन्हें जीत में बदलना होगा।' दिल्ली की उम्मीदें अब सिर्फ जीत पर टिकी हैं, लेकिन अगर कुलदीप यादव जैसे मैच विनर खिलाड़ी जल्द फॉर्म में नहीं लौटे, तो टीम का सफर यहीं रुक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed