फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kohli fined: Convicted of slow over speed in IPL match, penalty of Rs 12 lakh

विराट कोहली पर जुर्माना: आईपीएल में की यह गलती, 12 लाख रुपये का अर्थदंड

Mon, 26 Apr 2021 09:40 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 26 Apr 2021 09:40 AM IST
सार

  • आरसीबी के कप्तान हैं विराट कोहली
  • आईपीएल के इस सीजन में पहला जुर्माना

विज्ञापन
Kohli fined: Convicted of slow over speed in IPL match, penalty of Rs 12 lakh
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली पर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए रविवार को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सीएसके ने चार विकेट पर 191 रन बनाकर आरसीबी को नौ विकेट पर 122 रन ही बनाने दिए।

विज्ञापन


आईपीएल की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरू के कप्तान विराट कोहली पर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।  इसमें कहा गया है कि यह आईपीएल आचार संहिता के तहत धीमी ओवर गति के लिए टीम का इस सत्र में पहला अपराध था और इसलिए कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। आरसीबी को रविवार को पहली हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विराट कोहली से पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई के अगुवा रोहित शर्मा और कोलकाता नाइटराइडर्स के इयोन मॉर्गन भी यह गलती कर चुके हैं। तीनों कप्तानों को 12-12 लाख का जुर्माना भी सहना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल के संशोधित नियमों के अनुसार धीमी ओवर गति के पहले मामले में टीम के कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया जाता है। अगली बार इस तरह की गलती दोहराने पर एक मैच के लिए निलंबित भी किया जा सकता है।

आईपीएल के दिशानिर्देशों के अनुसार, टीम के कप्तान को धीमी ओवर रेट के लिए पहले मैच में 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरे मैच में, जुर्माना दोगुना (24 लाख रुपये) है, जबकि प्लेइंग इलेवन के प्रत्येक सदस्य पर मैच फीस का 25 प्रतिशत या 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा (जो भी कम हो)


जब सीजन में तीसरी बार अपराध किया जाता है, तो कप्तान को 30 लाख रुपये का शुल्क देना होगा और एक मैच का प्रतिबंध भी झेलना पड़ेगा, जबकि प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। या मैच फीस का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed