फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Jos Buttler Becomes First Wicketkeeper-Batter To Reach 4000 T20I Runs

T20 World Cup: बटलर का धमाका! टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन छूने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

Sun, 15 Feb 2026 08:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Feb 2026 08:53 AM IST
सार

जोस बटलर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में 4000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज और पहले अंग्रेज बने। 150वें मैच में हासिल की गई यह उपलब्धि उनके शानदार और लगातार प्रभावशाली करियर की बड़ी पहचान बन गई।

विज्ञापन
Jos Buttler Becomes First Wicketkeeper-Batter To Reach 4000 T20I Runs
जोस बटलर - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया अध्याय लिख दिया। वह इस फॉर्मेट में 4000 रन तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए। यह उपलब्धि उन्होंने टी20 विश्वकप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल की।
विज्ञापन

बस 3 रन की थी दरकार
मैच से पहले बटलर को इस खास मुकाम तक पहुंचने के लिए महज तीन रन चाहिए थे। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने यह आंकड़ा छू लिया। खास बात यह रही कि यह उनके करियर का 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी था। वह इंग्लैंड के इकलौते और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बने, जिन्होंने 150 या उससे ज्यादा टी20I खेले हैं। इस सूची में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास क्लब में शामिल
बटलर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं और इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले पहले अंग्रेज बने। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और बाबर आजम यह कारनामा कर चुके हैं। कोहली ने सबसे पहले 2022 में 4000 रन का आंकड़ा छुआ था।
विज्ञापन

आंकड़े भी दमदार
बटलर ने 2011 में भारत के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। 35 से ज्यादा की औसत और करीब 148 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इस दौरान उनके बल्ले से 28 अर्धशतक और एक शतक निकला, जिसमें 101 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही।

मैच का हाल
स्कॉटलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 152 रन बनाए। कप्तान रिची बेरिंग्टन ने 49 रन की पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड टीम ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉम बैंटन ने नाबाद 63 रन बनाकर जीत की राह आसान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed