IPL vs PSL: पाकिस्तान की फिर किरकिरी! तीन क्रिकेटरों के बाद अब एक कमेंटेटर भी पीएसएल छोड़कर आईपीएल से जुड़ेगा
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2026) का आयोजन एक ही अवधि में हो रहा है, लेकिन जब बात क्षमता, कमाई, लोकप्रियता और प्रभाव की आती है तो आईपीएल और पीएसएल में जमीन-आसमान का फर्क है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस पूरे घटनाक्रम ने मोहसिन नकवी की अगुआई वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को असहज और शर्मनाक स्थिति में डाल दिया है। नकवी ने उन खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है, जिन्होंने पीएसएल छोड़कर आईपीएल का रुख किया। इनमें ब्लेसिंग मुजरबानी (केकेआर से जुड़े), स्पेंसर जॉनसन (सीएसके से जुड़े) और दासुन शनाका (राजस्थान से जुड़े) शामिल हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'हां, दो से तीन खिलाड़ी भी लीग छोड़ चुके हैं। हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की योजना बना रहे हैं।'
अब मामला सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कमेंटेटर्स भी पीएसएल छोड़कर आईपीएल की ओर जाते दिख रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर निक नाइट का नाम कुछ दिन पहले पीएसएल के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया था। अब उनका नाम स्टार स्पोर्ट्स के आईपीएल कमेंट्री पैनल में भी जुड़ गया है। यानी खिलाड़ियों के बाद अब कमेंट्री बॉक्स में भी आईपीएल, पीएसएल पर भारी पड़ता दिख रहा है। खिलाड़ियों और कमेंटेटर्स का अनुबंध के बावजूद पीएसएल छोड़ना और आईपीएल को प्राथमिकता देना इस बात का सबूत है कि खेल के हर पहलू में पाकिस्तान सुपर लीग भारतीय लीग से पीछे है।
🚨 BREAKING NEWS 🤯
— Khan (@ccricket713) March 27, 2026
After players, now even commentators moving! 👀
Nick Knight has been named in the IPL 2026 commentary panel
while already being part of the PSL 2026 panel.#PSL #IPL pic.twitter.com/HT4DreQNex
160+ voices. 12 languages. 1 epic STARCAST! 🎙️
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 27, 2026
Voices that will bring TATA IPL 2026’s Bindaas energy to your screens! 😍#TATAIPL 2026 👉 Starts SAT, 28th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/YOCQS1Qwcy