{"_id":"69d483296f8220dde402b366","slug":"ipl-ticket-refund-rules-explained-what-happens-if-rain-washes-out-a-match-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs PBKS: बारिश में धुला यह मैच, फैंस को वापस नहीं मिलेंगे पैसे? IPL टिकट रिफंड के नियम जानकर चौंक जाएंगे!","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
KKR vs PBKS: बारिश में धुला यह मैच, फैंस को वापस नहीं मिलेंगे पैसे? IPL टिकट रिफंड के नियम जानकर चौंक जाएंगे!
Tue, 07 Apr 2026 09:38 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:38 AM IST
सार
आईपीएल में बारिश के कारण मैच रद्द होने पर रिफंड सिंगल बॉल नियम पर निर्भर करता है। अगर एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, तभी पूरा पैसा वापस मिलता है। एक गेंद होते ही रिफंड की उम्मीद खत्म हो जाती है, हालांकि कुछ मामलों में फ्रेंचाइजी दर्शकों को छूट या क्रेडिट दे सकती हैं।
विज्ञापन
कोलकाता-पंजाब मैच बारिश से धुला
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल मैच देखने के लिए लोग हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन अगर बारिश आ जाए तो सबसे बड़ा सवाल होता है कि क्या टिकट का पैसा वापस मिलेगा? सोमवार को इस सीजन का पहला मैच बारिश से धुला। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डेंस में आयोजित मैच में 3.4 ओवर का खेल ही हो सका और फिर मैच को बेनतीजा घोषित किया गया। तब कोलकाता की टीम बैटिंग कर रही थी। इसके बाद फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों को रिफंड मिलेगा या नहीं? तो हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आईपीएल 2026 में बारिश से मैच धुल जाने या रद्द होने पर टिकट के पैसे रिफंड करने को लेकर साफ नियम बनाए गए हैं, जिन्हें 'सिंगल बॉल पॉलिसी' कहा जाता है।
विज्ञापन
क्या है ‘सिंगल बॉल’ नियम?
आईपीएल के इस नियम के मुताबिक, अगर मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती, तभी दर्शकों को पूरा पैसा वापस मिलता है। लेकिन जैसे ही एक गेंद भी खेल ली जाती है, उसके बाद मैच रद्द होने पर आमतौर पर कोई रिफंड नहीं दिया जाता। इस नियम के बारे में आईपीएल के टिकट टर्म्स एंड कंडीशंस पेज पर जिक्र किया गया है। यानी अगर मैच शुरू हो गया, भले ही कुछ ही ओवर खेले गए हों, तब भी आपके टिकट के पैसे वापस नहीं मिलेंगे। कोलकाता-पंजाब मैच में भी लगभग चार ओवर का खेल हुआ और ऐसे में फैंस को पैसे वापस नहीं मिलेंगे। बारिश के कारण मैच पूरी तरह रद्द हो जाए, तो ही दर्शकों को रिफंड मिलता है। हालांकि, इस रिफंड में भी कुछ एडमिन या सर्विस चार्ज कट सकते हैं।

रिफंड में भी कटते हैं कुछ पैसे
बारिश के कारण मैच में एक भी गेंद न डलने पर लगभग पूरा रिफंड मिलता भी है। हालांकि, तब भी कुछ चार्ज वापस नहीं मिलते। इनमें कन्वीनियंस फीस, 28 प्रतिशत जीएसटी और डिलीवरी या कूरियर चार्ज शामिल हैं। यानि टिकट के रिफंड के बावजूद कुछ रकम कट सकती है। हालांकि, इसके बावजूद फैंस को 80-90 प्रतिशत पैसे वापस मिलते हैं।

क्या मिलता है कोई फायदा?
कुछ खास मामलों में आईपीएल फ्रेंचाइजी दर्शकों को राहत दे सकती हैं। इनमें बहुत कम ओवर होने पर डिस्काउंट या क्रेडिट या फिर मैच की नई तारीख तय होने पर पुराना टिकट मान्य करना। हालांकि, ये पूरी तरह फ्रेंचाइजी के फैसले पर निर्भर करता है, यह नियम नहीं है।

रिफंड कैसे मिलेगा?
ऑनलाइन टिकट (जैसे बुक माय शो या डिस्ट्रिक्ट एप से बुक करने पर), पैसा उसी अकाउंट में वापस आता है। आमतौर पर 10 से 15 दिन लगते हैं। अगर टिकट काउंटर से लिया गया हो तो टिकट को उसी काउंटर पर जमा करना होगा, तभी रिफंड प्रोसेस होगा। अगर आपने फ्री या कॉम्प्लिमेंट्री टिकट लिया है, तो किसी भी हालत में रिफंड नहीं मिलेगा।