फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL Auction today: Shreyas Iyer, Shardul Thakur and Ishaan Kishan can get good money

IPL Auction: क्रिकेटरों पर होगी पैसों की बारिश, अय्यर, शार्दुल और ईशान हो सकते हैं मालामाल 

Sat, 12 Feb 2022 07:21 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 12 Feb 2022 07:21 AM IST
सार

  • आईपीएल-15 बोली : दस टीमों के बीच 590 क्रिकेटरों की लगेगी बोली 
  • 27 खिलाड़ी रिटेन किए हैं पुरानी आठ टीमों ने जबकि दो नई टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस ने तीन-तीन खिलाड़ी चुने हैं। 
  • 1214 : खिलाड़ी पंजीकृत हैं। इसमें से 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी हैं। लेकिन नीलामी की अंतिम सूची में 590 खिलाड़ी के नामों पर विचार होगा। 

विज्ञापन
IPL Auction today: Shreyas Iyer, Shardul Thakur and Ishaan Kishan can get good money
आईपीएल नीलामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी यहां शनिवार को शुरू होगी जिसमें श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजी की नजरें होंगी। इस साल दस से ज्यादा क्रिकेटर दस करोड़ से अधिक में बिक सकते हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के जुड़ने के बाद दस टीमों की लीग के लिए 12 और 13 फरवरी को होने वाली नीलामी में 590 क्रिकेटरों की बोली लगेगी जिसमें 220 विदेशी शामिल हैं। 

विज्ञापन

इस साल दस से ज्यादा क्रिकेटरों पर दस करोड़ से अधिक की बोली लग सकती है और कुछ तो 20 करोड़ के आसपास भी जा सकते हैं। अय्यर सबसे महंगे साबित हो सकते हैं जबकि शार्दुल और ईशान किशन पर भी अच्छी बोली लगने की उम्मीद है। अगर इनके लिए फ्रेंचाइजी में होड़ लग जाती है तो दाम काफी ऊपर जा सकते हैं। इनके अलावा दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल को भी दस करोड़ से अधिक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
मध्यक्रम में गेम चेंजर की जरूरत
महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स), विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) को उनकी टीमों ने बरकरार रखा है। टीमों की नजरें मध्यक्रम के बल्लेबाजों, कलाई के स्पिनरों और ऑलराउंडरों पर रहेंगी। केएल राहुल (17 करोड़) रिटेंशन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स (72 करोड़ पर्स), सनराइजर्स हैदराबाद (68 करोड़ पर्स) और राजस्थान रॉयल्स (62 करोड़ रुपये पर्स) जैसी टीमों को लुभा सकते हैं। इन टीमों को मध्यक्रम में ‘गेम चेंजर’ खिलाड़ी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी की चेन्नई टीम जांचे परखे खिलाड़ियों पर भरोसा करेगी जबकि पंजाब और राजस्थान जैसी टीमें आदतन बचे हुए खिलाड़ियों में से चयन पर जोर देंगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास मुंबई के पूर्व रणजी धुरंधर अभिषेक नायर हैं जो सीईओ वेंकी मैसूर के सबसे विश्वस्त सहयोगी हैं और नीलामी में उनकी चलती है। उनकी नजरें भी अय्यर पर रहेंगी। वरुण चक्रवर्ती जैसे फिटनेस समस्याओं से जूझते रहने वाले खिलाड़ी को बरकरार रखकर टीम ने हालांकि गलती की है क्योंकि अब उनके पास 48 करोड़ रुपये का पर्स ही बचा है। 

विदेशियों में वॉर्नर-होल्डर की रहेगी मांग 
विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वॉर्नर फॉर्म में है और ऑस्ट्रेलिया के इस सलामी बल्लेबाज पर अच्छे दाम लगने की उम्मीद है। वह सलामी बल्लेबाज होने के साथ कप्तानी के भी दावेदार है जिन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब दिलाया था। लखनऊ सुपरजाइंट्स उन पर दांव लगा सकता है। वॉर्नर के अलावा वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर की भी अच्छी मांग रहने की उम्मीद है चूंकि वह बड़े छक्के लगाने में माहिर हैं और उपयोगी मध्यम तेज गेंदबाज भी हैं। उनके साथी ड्वेन ब्रावो, ओडियन स्मिथ और रोमारियो शेफर्ड भी अच्छे दाम में बिक सकते हैं। तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के लिए भी टीमों में होड़ लग सकती है।

करोड़पति हो सकते हैं अवेश- शाहरुख 
यह चूंकि मेगा नीलामी है और टीमों को कम से कम 18 खिलाड़ियों की जरूरत है तो भारतीय खिलाड़ियों (कैप्ड या अनकैप्ड) को टीमें हाथों हाथ लेंगी। यही वजह है कि पिछले साल पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल का बेसप्राइज दो करोड़ रुपये है और वह इससे पांच गुना अधिक पा सकते हैं। सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर रहे अवेश खान का बेसप्राइज 20 लाख रुपये है लेकिन यह 50 गुना बढ़ सकता है। घरेलू क्रिकेटरों में एक शाहरुख खान, नीतिश राणा और राहुल त्रिपाठी पर नजरें होंगी। उन्हें स्टीव स्मिथ, जॉनी बेयरस्टो या इयोन मोर्गन जैसे दिग्गजों से अच्छे दाम मिल सकते हैं।

अश्विन-अंबाती रायडू के लगेंगे अच्छे दाम 
टी20 में औसत प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे को भी अच्छे दाम मिल सकते हैं जबकि अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ी सात से आठ करोड़ रुपये में बिक सकते हैं। खराब फॉर्म में चल रहे भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव के भी बिकने की उम्मीद है। वहीं दीपक हुड्डा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद टीमों को लुभा सकते हैं ।


अंडर-19 क्रिकेटर भी होंगे आकर्षण का केंद्र
अंडर 19 क्रिकेटरों में ऑलराउंडर राज अंगद बावा, रवि कुमार, अंगकृष टीमों को लुभा सकते हैं। यश ढुल की कप्तानी में भले ही भारत की अंडर 19 टीम ने विश्व कप जीता है लेकिन टीमों को पता है कि कई बार जूनियर प्रतिभायें आईपीएल स्तर पर नाकाम रहती हैं। कमलेश नागरकोटी, मनजोत कालरा और शिवम मावी के उदाहरण सामने हैं।
 
किस फ्रेंचाइजी के पास कितनी राशि

  • पंजाब किंग्स : 72 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद  : 68 करोड़
  • राजस्थान रायल्स : 62 करोड़
  • लखनऊ सुपर जाइंट्स : 59 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू : 57 करोड़
  • गुजरात टाइटंस (अहमदाबाद) : 52 करोड़
  • मुंबई इंडियंस : 48 करोड़
  • चेन्नई सुपर किंग्स : 48 करोड़
  • कोलकाता नाइट राइडर्स : 48 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स : 47.5 करोड़


रिटेन और चुने गए खिलाड़ी 

  • चेन्नई सुपरकिंग्स : रविंद्र जडेजा (16 करोड़) , एमएस धोनी (12), मोइन अली (08), ऋतुराज (06)
  • दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (16), अक्षर पटेल (09), पृथ्वी शॉ (7.5), एनरिज नोर्त्जे (6.5)
  • गुजरात टाइटंस : हार्दिक पंड्या (15), राशिद खान (15), शुभमन गिल (08)
  • केकेआर : आंद्रे रसेल (12), वेंकटेश अय्यर (08), वरुण चक्रवर्ती (08), सुनील नारायण (06)
  • लखनऊ सुपरजायंट्स : केएल राहुल (17), मार्कस स्टोइनिस (9.2), रवि बिश्नोई (04)
  • मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (16), जसप्रीत बुमराह (12), सूर्यकुमार (08), कीरोन पोलार्ड (06)
  • पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल (12), अर्शदीप सिंह (04) 
  • आरसीबी : विराट कोहली (15) , ग्लेन मैक्सवेल (11), मोहम्मद सिराज (07)
  • राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (14), जोस बटलर (10), यशस्वी जायसवाल (04)
  • सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियम्सन (14), उमरान मलिक (04), अब्दुल समद (04)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed