फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Why Is Ruturaj Gaikwad Struggling for Runs? Ashwin Explains the Reason

IPL 2026: क्यों रन नहीं बना पा रहे ऋतुराज गायकवाड़? CSK के पूर्व क्रिकेटर अश्विन की नजर में यह है वजह, जानें

Sun, 19 Apr 2026 12:11 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 19 Apr 2026 12:11 PM IST
सार

ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अश्विन के मुताबिक, उनकी धीमी शुरुआत और शॉट सिलेक्शन में कमी इसका कारण है। दबाव और बदलती मैच परिस्थितियों ने भी असर डाला, जिससे सीएसके को नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
IPL 2026: Why Is Ruturaj Gaikwad Struggling for Runs? Ashwin Explains the Reason
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच में फॉर्म में वापसी करने का एक शानदार मौका गंवा दिया। सनराइजर्स ने शनिवार को खेले गए मैच में सीएसके को 10 रन से हराया। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 194 रन बनाए जिसके जवाब में सीएसके आठ विकेट पर 184 रन ही बना पाया। अश्विन ने कहा कि गायकवाड़ दबाव में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

अश्विन ने जियोस्टार से कहा, 'ऋतुराज के लिए रन बनाने का यह सबसे अच्छा मौका था। आयुष म्हात्रे की अच्छी शुरुआत को देखते हुए उन्हें जोखिम लेने या तेज गति से रन बनाने की जरूरत नहीं थी। पावरप्ले में उनकी टीम पूरी तरह हावी थे। रुतुराज के पास क्रीज पर कुछ समय बिताने , कुछ रन बनाने और फॉर्म में वापसी करने का सुनहरा अवसर था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने कहा, 'आयुष म्हात्रे का विकेट गिरने के बाद, ऋतुराज को एक बहुत अच्छी गेंद मिली, वह पुल शॉट अच्छी तरह से खेलता है लेकिन मुझे लगता है कि वह बहुत दबाव में है और उसका दिमाग थोड़ा उलझन में है।' ऋतुराज ने आईपीएल के वर्तमान सत्र में अपने पहले छह मैचों में केवल 82 रन बनाए हैं। उनका औसत मात्र 13.67 और स्ट्राइक रेट 112.33 है। सनराइजर्स की तरफ से श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट लिए। सनराइजर्स के गेंदबाजी कोच वरुण एरॉन ने उनकी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

एरॉन ने कहा, 'ईशान मलिंगा को कम करके आंका जाता है। उन्होंने शुरू से ही अच्छी गेंदबाजी की है। पिछले सत्र में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। खासकर जब गेंद रिवर्स स्विंग होती है, तो डेथ ओवरों में वह और भी प्रभावी हो जाता है। वह एक विशुद्ध टी20 गेंदबाज है।' युवा तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन करके चार विकेट लिए थे लेकिन पिछले मैच में वह नहीं चल पाए। एरॉन ने कहा कि यह उनके लिए अच्छा सबक है।

उन्होंने कहा, 'हम कई वर्षों से आईपीएल देख रहे हैं। यही तो इस लीग का सार है। आप पहले ही ओवर में तीन विकेट ले सकते हैं, जैसा कि प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले मैच में किया और दूसरे दिन आप एक ओवर में 15 रन दे सकते हैं। इसलिए यह उसके लिए एक अच्छा सबक है।' शनिवार को एक अन्य मैच में डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने उनके प्रदर्शन के बारे में कहा, 'डेविड मिलर पर दबाव रहा होगा, क्योंकि वह पिछले मैचों में से एक में टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। इसलिए मन में संदेह पैदा हो सकता है, लेकिन वह अनुभवी बल्लेबाज हैं और आखिरकार उन्होंने मैच जिता लिया।' दिल्ली ने आखिरी ओवर में 15 रन बनाकर आरसीबी को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed