फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race

IPL Playoffs Qualification Scenario: किस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावना? तीन दिग्गजों का एनालिसिस

Sun, 10 May 2026 12:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 May 2026 12:51 PM IST
सार

आईपीएल 2026 प्लेऑफ की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। सनराइजर्स और गुजरात मजबूत स्थिति में हैं, जबकि पंजाब, बेंगलुरुस, राजस्थान और चेन्नई के बीच कड़ी टक्कर है। तीन क्रिकेट पंडितों ने हर टीम की संभावनाओं का विश्लेषण करते हुए टॉप-4 रेस को बेहद खुला बताया।

विज्ञापन
IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
आईपीएल 2026 मौजूदा अंक तालिका - फोटो : BCCI

विस्तार

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ को लेकर जंग दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। 70 में से 52 लीग मैच हो चुके हैं, लेकिन अभी भी आधिकारिक तौर पर कोई भी टीम एलिमिनेट नहीं हुई है। अब जब लीग स्टेज आखिरी मोड़ पर है, तो कुछ क्रिकेट पंडितों ने प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने सभी 10 टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को प्रतिशत में बताया है। इन क्रिकेट पंडितों में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन शामिल हैं। 
विज्ञापन

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL/BCCI
पहले जानतें हैं कि मौजूदा अंक तालिका क्या कहता है-
आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ जीटी के रन रेट में भी सुधार हुआ है। जीटी इस जीत के साथ पांचवें नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर चली गई है, जबकि आरआर टॉप-4 से बाहर हो गई है और पांचवें नंबर पर चली गई है। 

  • सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में सात जीत के साथ पहले, गुजरात टाइटंस 11 मैचों में सात जीत के साथ दूसरे, पंजाब किंग्स 10 मैचों में छह जीत के साथ तीसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 मैचों में छह जीत के साथ चौथे, राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में छह जीत के साथ पांचवें स्थान पर है। 
  • चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों में पांच जीत के साथ छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स 10 मैचों में चार जीत के साथ सातवें, दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में चार जीत के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस 10 मैचों में तीन जीत के साथ नौवें और लखनऊ सुपर जाएंट्स 10 मैचों में तीन जीत के साथ 10वें स्थान पर है। समान जीत के बावजूद टीमों की रैंक में अंतर उनके रन रेट की वजह से है। 

मौजूदा अंक तालिका
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 14 +0.228
पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.571
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 6 4 0 12 +1.234
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 10 +0.151
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 0 8 -1.154
मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649
लखनऊ सुपर जाएंट्स 10 3 7 0 6 -0.934

आइए अब जानते हैं इन तीनों क्रिकेट पंडितों ने किस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी प्रतिशत संभावना बताई है...शुरुआत करते हैं टेबल में सबसे नीचे मौजूद लखनऊ सुपर जाएंट्स से..
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL
लखनऊ सुपर जाएंट्स
 
  • इयोन मॉर्गन ने कहा कि लखनऊ के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना शून्य प्रतिशत है।
  • वहीं, बाउचर ने भी कहा कि लखनऊ के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना जीरो पर्सेंट है।
  • मैक्लेनघन ने फिर भी लखनऊ के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को 15 प्रतिशत दिया।
विज्ञापन

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
मुंबई इंडियंस - फोटो : ANI
मुंबई इंडियंस
 
  • इयोन मॉर्गन ने कहा कि मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना शून्य प्रतिशत है।
  • वहीं, बाउचर ने कहा कि मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना पांच पर्सेंट है।
  • मैक्लेनघन ने भी मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को पांच प्रतिशत दिया।

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
केकेआर - फोटो : IPL
कोलकाता नाइट राइडर्स
 
  • इयोन मॉर्गन ने अपनी पुरानी टीम कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को पांच प्रतिशत दिया।
  • वहीं, बाउचर ने भी कहा कि कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने की पांच प्रतिशत संभावना है।
  • मैक्लेनघन ने कहा कि 35 प्रतिशत संभावना है कि कोलकाता की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए।

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
दिल्ली कैपिटल्स
 
  • इयोन मॉर्गन ने कहा कि दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 10 प्रतिशत है।
  • वहीं, बाउचर ने कहा कि दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 50 प्रतिशत है।
  • मैक्लेनघन ने दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को 40 प्रतिशत दिया।

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IANS
चेन्नई सुपर किंग्स
 
  • इयोन मॉर्गन ने कहा कि चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 10 प्रतिशत है।
  • वहीं, बाउचर ने कहा कि चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 65 प्रतिशत है।
  • मैक्लेनघन ने चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को 35 प्रतिशत दिया।

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस
 
  • इयोन मॉर्गन ने कहा कि 50 प्रतिशत संभावना है कि गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए।
  • वहीं, बाउचर ने कहा कि गुजरात टाइटंस के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 65 प्रतिशत है।
  • मैक्लेनघन ने गुजरात टाइटंस के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को 60 प्रतिशत दिया।

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
राजस्थान रॉयल्स की टीम - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स
 
  • इयोन मॉर्गन ने कहा कि 60 प्रतिशत संभावना है कि राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए।
  • वहीं, बाउचर ने भी राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को 60 प्रतिशत दिया।
  • मैक्लेनघन ने कहा कि 75 प्रतिशत चांस है कि राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए।

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ANI
सनराइजर्स हैदराबाद
 
  • इयोन मॉर्गन ने कहा कि 75 प्रतिशत संभावना है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए।
  • वहीं, बाउचर ने भी सनराइजर्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को 65 प्रतिशत बताया।
  • मैक्लेनघन ने कहा कि 70 प्रतिशत चांस है कि हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए।

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
मुंबई बनाम आरसीबी - फोटो : IANS
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
 
  • इयोन मॉर्गन ने कहा कि 80 प्रतिशत संभावना है कि आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए।
  • वहीं, बाउचर ने बेंगलुरु के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को 90 प्रतिशत दिया।
  • मैक्लेनघन ने कहा कि 90 प्रतिशत चांस है कि आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए।

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
पंजाब किंग्स - फोटो : ANI
पंजाब किंग्स
 
  • इयोन मॉर्गन ने कहा कि 85 प्रतिशत संभावना है कि पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए।
  • वहीं, बाउचर ने पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को 95 प्रतिशत बताया।
  • मैक्लेनघन ने कहा कि 90 प्रतिशत चांस है कि पंजाब की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए।

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
मॉर्गन, बाउचर और मैक्लेनघन - फोटो : Star Sports twitter/IPL/BCCI
तीनों क्रिकेट पंडितों का फाइनल एनालिसिस
  • यानी मॉर्गन की नजर में प्लेऑफ की चार सबसे मजबूत दावेदार टीमें पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स हैं। 
  • वहीं, बाउचर की नजर में प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे मजबूत दावेदार टीमें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैं। उन्होंने सनराइजर्स, गुजरात और सीएसके को बराबर 65-65 प्रतिशत दिया है। यानी इन तीन टीमों में से कोई दो प्लेऑफ में जा सकती हैं।
  • मैक्लेनघन भी पंजाब और आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना तय मान रहे हैं। इसके अलावा उनकी नजरों  में सनराइजर्स और राजस्थान की टीम अंतिम-चार में जगह बना सकती है।
 
View this post on Instagram

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, McClenaghan Analyze Race
कगिसो रबाडा - फोटो : IPL
पर्पल और ऑरेंज कैप फिलहाल किसके पास?
पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के पास चली गई है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में दो विकेट लेने वाले रबाडा के 11 मैचों में 18 विकेट हो गए हैं। ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन के पास है। क्लासेन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed