{"_id":"69f31f67eb159a20b802502b","slug":"ipl-2026-kevin-pietersen-urges-csa-to-bring-heinrich-klaasen-out-of-retirement-for-2027-world-cup-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: फिर उठी हेनरिक क्लासेन की संन्यास से वापसी की मांग, केविन पीटरसन ने क्रिकेट द. अफ्रीका को दी यह सलाह","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: फिर उठी हेनरिक क्लासेन की संन्यास से वापसी की मांग, केविन पीटरसन ने क्रिकेट द. अफ्रीका को दी यह सलाह
Thu, 30 Apr 2026 02:52 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:52 PM IST
सार
आईपीएल 2026 में हेनरिक क्लासेन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता रही है। क्लासेन नौ मैचों में 414 रन बना चुके हैं और टूर्नामेंट में फिलहाल दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर हैं।
विज्ञापन
हेनरिक क्लासेन
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने आईपीएल में बुधवार मुंबई इंडियंस के खिलाफ 65 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले एसआरएच के 34 वर्ष के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन की जमकर प्रशंसा की है। पीटरसन ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को क्लासेन से 2027 में होने वाले वनडे विश्व वर्ल्ड कप के लिए नेशनल टीम में शामिल होने के लिए कहना चाहिए।
विज्ञापन
पीटरसन ने एक्स पर लिखा, 'दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से हेनरिक क्लासेन को फोन करके पूछा जाना चाहिए कि क्या वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापस आ सकते हैं। वह अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप को जीतने में उनके लिए अहम खिलाड़ी बन सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रेयान रिकेल्टन के सिर्फ 55 गेंदों पर बनाए नाबाद 123 रन की मदद से पांच विकेट पर 243 रन बनाए थे।
एसआरएच ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीत लिया। एसआरएच के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 129 रन जोड़े। अभिषेक ने 24 गेंदों पर 45 और हेड ने 30 गेंदों पर 76 रन बनाए। एसआरएच को जीत तक ले जाने में क्लासेन का अहम योगदान रहा। क्लासेन ने 30 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए।
जीत के बाद क्लासेन ने कहा, 'टीम के लिए योगदान देना अच्छा है। यह हमारे लिए एक शानदार जीत है और उम्मीद है कि हम इसे अपने घर पर दोहरा पाएंगे।' आईपीएल 2026 में हेनरिक क्लासेन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता रही है। क्लासेन नौ मैचों में 414 रन बना चुके हैं और टूर्नामेंट में फिलहाल दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर हैं।