{"_id":"69f8633ac07c69e6d108e9fe","slug":"ipl-2026-gt-still-not-at-best-yet-keep-winning-says-jason-holder-after-victory-over-pbks-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 'अच्छा प्रदर्शन न करने पर भी दो अंक हासिल करने में सफल रहे', जीत के बाद ये क्या बोल गए जेसन होल्डर?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: 'अच्छा प्रदर्शन न करने पर भी दो अंक हासिल करने में सफल रहे', जीत के बाद ये क्या बोल गए जेसन होल्डर?
Mon, 04 May 2026 02:43 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 04 May 2026 02:43 PM IST
सार
पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद, गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने टीम के प्रदर्शन पर एक ईमानदार बयान दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि गुजरात टाइटंस अभी भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं है, फिर भी टीम जीत हासिल करने और दो अंक बटोरने में सफल हो रही है।
विज्ञापन
जेसन होल्डर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेसन होल्डर का मानना है कि गुजरात टाइटंस ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन इसके बावजूद वह मैच जीत रहा है और आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में बना हुआ है। होल्डर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट लेकर गुजरात की पांच विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि टीम व्यक्तिगत प्रदर्शन के बजाय सामूहिक प्रयास से जीत हासिल कर रही है।
होल्डर में मैच के बाद पत्रकारों से कहा, 'हम जिस तरह से खेल रहे हैं उसकी खूबसूरती यह है कि हम किसी भी मैच में केवल एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं हैं और अलग-अलग दिनों में अलग-अलग खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने अभी तक शायद अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेला है, लेकिन इसकी खूबसूरती यह है कि हम तब भी जीत हासिल करके दो अंक हासिल कर रहे हैं।'
गुजरात इस मैच में बड़ी जीत हासिल कर सकता था लेकिन उसने एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल किया। होल्डर ने हालांकि नेट रन-रेट को लेकर चिंतित होने के बजाय दो अंक हासिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पहली प्राथमिकता हमेशा मैच जीतना होती है। अगर हम ऐसी स्थिति में होते हैं जहां परिस्थितियां अनुकूल हों तो हम नेट रन-रेट के बारे में सोच सकते हैं। मुझे लगता है कि हम ऐसा करेंगे।'
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने कहा, 'लेकिन मुझे लगता है कि हमारी पहली प्राथमिकता हर मैच में दो अंक हासिल करना और अपनी लय बनाए रखना है। हम लगातार तीन जीत के साथ अच्छे फॉर्म में हैं। इसलिए हमें बस अपनी निरंतरता बनाए रखनी है। मुझे लगता है कि रन रेट और इस तरह की चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी।'
होल्डर ने चार मैचों में सात विकेट लिए हैं, लेकिन उन्होंने पावरप्ले में लगातार विकेट लेने के लिए तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज को काफी श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'केजी (रबाडा) और सिराज दोनों को श्रेय जाता है। मुझे लगता है कि उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में पावरप्ले में दबदबा बनाए रखा है और विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। यह उनकी प्रतिभा का प्रमाण है।'
होल्डर ने कहा, 'मेरे कहने मतलब है कि मैंने बहुत कम ही देखा है कि दो गेंदबाज पावरप्ले में लगातार तीन ओवर फेंकें। इससे उनकी क्षमता का पता चलता है। मुझे लगता है कि जब वे शुरुआत करते हैं तो यह तय कर देते हैं कि किसी खास विकेट पर किस लेंथ की गेंदबाजी कारगर रहेगी। इसके बाद बाकी गेंदबाजों को बस उनका अनुसरण करना होता है।'