फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Invaders of sports industry Meerut have strong stake in LLCTen10

स्पोर्ट्स इंडस्ट्री मेरठ के इन्वेडर्स की एलएलसीटेन10 में दावेदारी मजबूत, मुकाबले को हैं तैयार

Wed, 12 Feb 2025 06:49 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution
Media Solution Published by: Pushpendra Mishra Updated Wed, 12 Feb 2025 06:49 PM IST
सार

मेरठ टीम ने, जाने कौन बिका सबसे महंगा, किन आइकन्स को मिला आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स का टिकट

विज्ञापन
Invaders of sports industry Meerut have strong stake in LLCTen10
आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किये जा रहे एलएलसीटेन10 (भारत की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग)के लिये आईआईएमटी मेरठ इनवेडर्स के खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं। अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तत्वावधान में आयोजित की जा रही ये लीग 13 से 22 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी। जिसमें पहला मुकाबला मेरठ और वेंकटेश्वरा लायंस के बीच होगा। इस खबर के जरिये हम आपको मेरठ की टीम के बारे बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

हाल ही में दिल्ली में हुए बोली कार्यक्रम में मेरठ की टीम ने अपना 16 खिलाड़ियों का स्क्वॉड चुना है। जिसमें 25 हजार की बेस प्राइज वाले सचिन मलिक को लगभग चार गुने दाम में खरीदा। सचिन को आईआईएमटी मेरठ इनवेडर्स ने 95 हजार रुपये की बोली लगाकर अपनी स्क्वॉड में शामिल किया है।
विज्ञापन

 

मेरठ की टीम ने बड़ी ही संतुलित टीम तैयार की है। यहां सचिन मलिक जैसे बैट्समैन हैं वहीं दिलीप बिंजवा, एजाज खोकर और राजू पालड़ी जैसे अनुभवी खिलाड़ी आईआईएमटी मेरठ इनवेडर्स का हिस्सा हैं। इस टीम की सबसे बड़ी ताकत भी ये आइकन प्लेयर्स ही हैं। जिनके मैदान पर खेल कौशल (विस्फोटक बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी)से कभी भी मैच का पासा पलट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्पोर्ट्स कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है मेरठ

भारत में बॉल्स, क्रिकेट बैट, हॉकी स्टिक्स, जिम उपकरण,  क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन जैसे खेले में पहने जाने वाले कपड़े, जूते, ग्लब्स, हैलमेट और स्टम्प्स आदि तैयार होते हैं। तकरीबन 10-12 बड़ी खेल संबंधी उपकरण और सामान बनाने वाली कंपनियों के वेयरहाउस - फैक्ट्रियां हैं। देशभर के स्पोर्ट्स का 40 प्रतिशत माल मेरठ से तैयार होता है।

 

इस मिट्टी से निकले हैं कई धुरंधर खिलाड़ी

वैसे भी ये मिट्टी बड़े क्रिकेटरों के लिए जानी जाती है। भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, प्रियम गर्ग, करन शर्मा, समीर रिजवी, कार्तिक त्यागी, स्वास्तिक चिकारा और शुवम मावी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जिनमें कइयों ने भारतीय टीम के लिए खेला, कुछ ने आईपीएल खेला और कुछ रणजी समेत इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट का भी हिस्सा रहे हैं।


 

टीम मालिक डॉ.मयंक अग्रवाल कहते हैं:

मेरठ की टीम ये टूर्नामेंट जीतने के इरादे से मैदान में उतरने जा रही है। हमने खिलाड़ियों को उनके रिकॉर्ड्स और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही चुना है। आईआईएमटी मेरठ इनवेडर्स के खिलाड़ी टूर्नामेंट में अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


ये है पूरा टीम स्कॉड
 

खिलाड़ी का नाम शैली
दिलीप बिंजवा आल राउंडर
सरताज अली आल राउंडर
अमर सिंह आल राउंडर
राजा पांडेय आल राउंडर
करन अली आल राउंडर
एजाज खोखर बल्लेबाज
सचिन मलिक बल्लेबाज
शुभम बल्लेबाज
जीशान खान बल्लेबाज
सूरज सलवान बल्लेबाज
राजू पालड़ी गेंदबाज
काना जाट गेंदबाज
खालिद अख्तर गेंदबाज
अनिकेत गर्ग गेंदबाज
इकरम अली गेंदबाज
सिप्पी बिलसुरी गेंदबाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed