WI Inning
135/3 (11.2 ov)
Target: 250
Sherfane Rutherford 52(25)*
Shai Hope 54 (27)
WI need 115 runs in 52 remaining balls
{"_id":"61755692b26a9e55702b6bc9","slug":"indian-players-message-before-match-against-pakistan-rohit-said-we-need-you-fans","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों का फैंस को मैसेज: रोहित ने कहा हमें आपकी जरूरत, हार्दिक ने अच्छा इंसान बनने पर जोर दिया, बुमराह बोले गेंदबाज बल्लेबाजों से बेहतर","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
खिलाड़ियों का फैंस को मैसेज: रोहित ने कहा हमें आपकी जरूरत, हार्दिक ने अच्छा इंसान बनने पर जोर दिया, बुमराह बोले गेंदबाज बल्लेबाजों से बेहतर
Sun, 24 Oct 2021 06:20 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 24 Oct 2021 06:20 PM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने फैंस को संदेश दिया है। रोहित शर्मा ने सभी फैंस से कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों को उनकी जरूरत है, वहीं हार्दिक पांड्या ने युवा खिलाड़ियों से कहा कि अच्छा इंसान बनना जरूरी है।
विज्ञापन
बुमराह और रोहित
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारतीय टीम आज पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। इस बड़े मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फैंस और युवा खिलाड़ियों को संदेश दिया है। रोहित शर्मा ने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा है कि भारतीय टीम को उनकी जरूरत है और हमेशा की तरह इस टूर्नामेंट में भी उन्हें अपनी टीम को सपोर्ट करना है। वहीं हार्दिक पांड्या ने युवा खिलाड़ियों से कहा है कि उन्हें एक क्रिकेटर के रूप में सफल होने के लिए अच्छा इंसान बनने की जरूरत है। इसके बाद चीजें अपने आप सही होने लगती हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि गेंदबाज बल्लेबाजों से बेहतर होते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या बोले रोहित
रोहित शर्मा ने सभी फैंस को धन्यवाद करते हुए कहा "आपने हमेशा हमारा साथ दिया है। हमें पता है कि पिछले कुछ सालों में हमने कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है, लेकिन ऐसे समय में हमें फैंस की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आपने पिछले कुछ सालों में लगातार हमारा सपोर्ट किया है। इस टूर्नामेंट में भी हम आपसे इससे कुछ भी कम की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। मुझे पता है कि अभी टूर्नामेंट शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन मैं आपका धन्यवाद करना चाहूंगा और यही कहूंगा कि आगे भी हमें आपकी जरूरत रहेगी।"
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्दिक ने पढ़ाया ईमानदारी का पाठ
भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि ईमानदारी जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी है। जब आप ईमानदार बनते हैं तब दुनिया अपने आप आपके प्रति दयालू हो जाती है और आपकी किस्मत खुल जाती है। वहीं बच्चों के माता-पिता को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों पर किसी बात का दबाव न बनाएं। हार्दिक ने अपने पिता के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद था। वो चाहते थे कि हम दोनों भाई क्रिकेटर बनें, लेकिन उन्होंने कभी भी हम पर दबाव नहीं बनाया।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बुमराह बोले- गेंदबाज बल्लेबाजों से बेहतर होते हैं
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैच से पहले मजाकिया अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा कि गेंदबाज बल्लेबाजों से कहीं बेहतर होते हैं। टीम के विकेट गिरने पर गेंदबाज हाथ में बल्ला लेकर क्रीज पर जाते हैं और अपनी टीम के लिए रन बनाने की कोशिश करते हैं। वहीं बल्लेबाज पहले ही हाथ खड़े कर देते हैं और कहते हैं कि हम गेंदबाजी नहीं कर सकते। गेंदबाज कम से कम बल्लेबाजी करने की कोशिश तो करते हैं। इसलिए वो बल्लेबाजों से बेहतर होते हैं।
View this post on Instagram