Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India vs West Indies T20 Stats: Most Runs, Wickets and Sixes, Indian Stars Dominate the Charts T20 World Cup

भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के

Sun, 01 Mar 2026 11:56 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 01 Mar 2026 11:56 AM IST
सार

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबलों में रोहित शर्मा 693 रन के साथ शीर्ष पर हैं और सबसे ज्यादा 39 छक्के भी उनके नाम हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव 17 विकेट लेकर सबसे सफल रहे हैं। आंकड़ों में भारत का दबदबा दिखता है, लेकिन सेमीफाइनल की राह के लिए यह मुकाबला निर्णायक होगा।

विज्ञापन
India vs West Indies T20 Stats: Most Runs, Wickets and Sixes, Indian Stars Dominate the Charts T20 World Cup
भारत बनाम वेस्टइंडीज नॉकआउट - फोटो : ANI

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा और टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो जैसा मैच है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों के आंकड़े इस मैच को और रोचक बना देते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

India vs West Indies T20 Stats: Most Runs, Wickets and Sixes, Indian Stars Dominate the Charts T20 World Cup
रोहित शर्मा - फोटो : ANI

सर्वाधिक रन: रोहित सबसे आगे
भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 22 मैचों में 693 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.88 का रहा है। रोहित के नाम एक शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा छक्के भी रोहित (39) ने ही लगाए हैं, यानी इस फॉर्मेट में किसी कैरिबियाई बल्लेबाज ने उनसे ज्यादा छक्के नहीं जड़े। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। उन्होंने 20 मैचों में 592 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। कोहली ने 14 मैचों में 570 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा है। मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 408 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 164.51 का है। पांचवें स्थान पर ऋषभ पंत हैं, जिनके नाम 397 रन दर्ज हैं।

भारत-वेस्टइंडीज टी20 में सर्वाधिक रन (टॉप-5)
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट 100 50
रोहित शर्मा 22 693 142.88 1 5
निकोलस पूरन 20 592 135.15 0 5
विराट कोहली 14 570 150.79 0 6
सूर्यकुमार यादव 12 408 164.51 0 3
ऋषभ पंत 16 397 141.28 0 3
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs West Indies T20 Stats: Most Runs, Wickets and Sixes, Indian Stars Dominate the Charts T20 World Cup
सूर्यकुमार यादव-कुलदीप यादव - फोटो : ANI
विकेटों में कुलदीप का दबदबा
गेंदबाजी की बात करें तो भारत के कुलदीप यादव इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट झटके हैं और उनका औसत 13.41 का है। दूसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह हैं, जिनके नाम 14 विकेट हैं। तीसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार (13 विकेट) हैं। वेस्टइंडीज के ओबेड मैकॉय 12 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। पांचवें नंबर पर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 11 विकेट लिए हैं।

भारत-वेस्टइंडीज टी20 में सर्वाधिक विकेट (टॉप-5)
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकॉनमी
कुलदीप यादव 9 17 13.41 6.33
अर्शदीप सिंह 10 14 19.21 7.87
भुवनेश्वर कुमार 18 13 35.15 7.25
ओबेड मैकॉय 9 12 24.25 9.38
युजवेंद्र चहल 10 11 29.81 8.86
विज्ञापन

India vs West Indies T20 Stats: Most Runs, Wickets and Sixes, Indian Stars Dominate the Charts T20 World Cup
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
छक्कों में भी भारतीय आगे
जब बात छक्कों की आती है, तो रोहित शर्मा 39 छक्कों के साथ सबसे आगे हैं। निकोलस पूरन (35) दूसरे स्थान पर हैं। यानी भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबलों में छक्कों की बारिश कराने में भी भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ दिखता है।

भारत-वेस्टइंडीज टी20 में सर्वाधिक छक्के (टॉप-5)
खिलाड़ी मैच छक्के
रोहित शर्मा 22 39
निकोलस पूरन 20 35
एविन लुईस 9 28
कीरोन पोलार्ड 17 27
शिमरोन हेटमायर 19 26

India vs West Indies T20 Stats: Most Runs, Wickets and Sixes, Indian Stars Dominate the Charts T20 World Cup
रोहित, सूर्यकुमार, कुलदीप और अर्शदीप - फोटो : ANI
क्या कहता है इतिहास?
आंकड़े साफ बताते हैं कि भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही विभाग में कैरेबियाई टीम पर भारी रहे हैं। हालांकि, टी20 फॉर्मेट में मैच का नतीजा अक्सर एक ओवर या एक पारी से बदल सकता है। ईडन गार्डेन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने का भी है। ऐसे में टीम इंडिया अपने अनुभवी खिलाड़ियों और दमदार आंकड़ों के भरोसे मैदान में उतरेगी।

India vs West Indies T20 Stats: Most Runs, Wickets and Sixes, Indian Stars Dominate the Charts T20 World Cup
भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड - फोटो : IANS
भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड
दोनों टीमें अब तक टी20 में 30 मुकाबलों में आमने-सामने आ चुकी हैं। 19 में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 10 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, टी20 विश्वकप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार बार आमना-सामना हुआ है। इसमें विंडीज का पलड़ा भारी है। वेस्टइंडी ने तीन मैच जीते हैं, जबकि भारत को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। टीम इंडिया को विंडीज पर एकमात्र जीत 2014 टी20 विश्वकप के दौरान मीरपुर में मिली थी। तब भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया था। इसके अलावा भारत को 2009 टी20 विश्वकप में लॉर्ड्स में, 2010 टी20 विश्वकप में ब्रिजटाउन में और 2016 टी20 विश्वकप में वानखेड़े में वेस्टइंडीज से हार मिली थी। 

ईडन गार्डेन्स में चार बार भिड़ीं दोनों टीमें
ईडन गार्डेन्स में भारत और वेस्टइंडीज की टीम चार बार आमने-सामने आई है और चारों मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। दोनों टीमों के बीच यहां पिछला मुकाबला साल 2022 में खेला गया था। 2022 में दोनों टीमें तीन बार भिड़ीं और तीनों मैच टीम इंडिया ने जीते। वहीं, उससे पहले 2018 में ईडन गार्डेन्स में भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला हुआ था और भारत ने मैच पांच विकेट से अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed