WI Inning
255/2 (32.4 ov)
Shai Hope 79(74)*
Amir Jangoo 51 (45)
IND elected to bowl
{"_id":"5d3a3df68ebc3e6cb908969f","slug":"india-a-vs-west-indies-match-live-updates-indian-spinners-booked-we-to-228-runs-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाज के पंच से विंडीज ए 228 पर सिमटी, भारत ए के दो विकेट पर 64 रन","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
शाहबाज के पंच से विंडीज ए 228 पर सिमटी, भारत ए के दो विकेट पर 64 रन
Fri, 26 Jul 2019 05:10 AM IST
Nilesh Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 26 Jul 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
शाहबाज नदीम
भारत ए ने पहले अनाधिकृत टेस्ट के शुरुआती दिन वेस्टइंडीज ए को 228 रन पर समेटकर दूसरे दिन लंच तक तीन विकेट पर 134 रन बना लिए। पहले दिन एक विकेट पर 70 रन बनाने में सफल रही भारत ए ने पहले सत्र में 64 रन जोड़कर दो विकेट गंवाए। टीम अभी 94 रन पीछे है। सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में ओपनर प्रियांक पांचाल ने 49 और शुभमन गिल ने 40 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
इससे पहले बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने भारत ए के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में 62 रन देकर पांच विकेट झटके। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ए के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने वेस्टइंडीज को कहीं भी मौका नहीं दिया और उसके 97 रन पर पांच विकेट झटक लिए।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (61 रन देकर दो विकेट) ने शुरू में विकेट चटकाए जबकि नदीम ने मध्यक्रम को झकझोरा जिससे मेजबान टीम बुधवार को अंतिम सत्र में 66.5 ओवर में सिमट गई। भारत ए ने इसके जवाब में अच्छी शुरूआत की जिसमें पांचाल और अभिमन्यु ईश्वरन (28) ने पहले विकेट के लिये 61 रन की भागीदारी निभायी। लेकिन ईश्वरन 18वें ओवर में जोमेल वारिकन का शिकार बन गए।
विज्ञापन