{"_id":"57c2ce694f1c1bb969d4f41b","slug":"ind-vs-wi-india-will-try-to-equallise-the-series","type":"story","status":"publish","title_hn":" INDVsWI: आज सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
INDVsWI: आज सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के फ्लोरिडा में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को महज एक रन से हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 4 विकेट पर 244 रन बना सकी और मैच भारत के हाथ से फिसल गया।
बेहद रोमांचक रहे पहले टी-20 में भारत की गेंदबाजी बेहद कमजोर नजर आई। मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने भी कहा कि पहले 10 ओवर में गेंदबाजी अच्छी नहीं हुई, लेकिन आखिर के आठ ओवरों में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को 245 रन पर रोकने में सफल रहे।
दूसरे टी-20 में भारत के लिए जीत हासिल करना जरूरी हो गया है। टेस्ट सीरीज में मिली 2-0 की जीत की खुशी दूसरे मैच में हार मिलने से धूमिल हो जाएगी। भारत के अधिकांश खिलाड़ी फॉर्म में हैं लेकिन गेंदबाजी की हालत हमेशा की तरह लचर है। हर बार रन बचाने और विकेट लेने की जिम्मेदारी जस्प्रीत बूमराह के कंधों पर आ जाती है। जीत के लिए इस स्थिति से भारत को बाहर निकलना होगा और सभी गेंदबाजों को सधा हुआ प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
फ्लोरिडा का विकेट बल्लेबाजी के लिए माकूल है और इसमें गेंदबाजों की हालत पस्त होना निश्चित है ऐसे में बल्लेबाजी को मजबूत करके चलना ही टीम इंडिया के लिए बेहतर विकल्प होगा। यही टीम इंडिया का मजबूत पक्ष भी है। इसलिए पहले टी-20 में एक ओवर में 32 रन देने वाले बिन्नी को अंतिम एकादश से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह शिखर धवन को टीम में जगह मिल सकती है।
यह भारत की वेस्टइंडीज के हाथों टी-20 में लगातार दूसरी हार है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 6 टी-20 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें से 4 में भारत को हार मिली है। ऐसे में आंकड़े भी भारतीय टीम के विरोध में जा रहे हैं। भारत के सामने दूसरे टी-20 में जीत दर्ज कर रिकॉर्ड को सुधारने की चुनौती भी होगी।