फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs WI Dream11 Prediction Today India vs West Indies Playing XI Captain and Players List News

वैभव का क्या होगा: मयंक-प्रिंस और कुलदीप-बिश्नोई में से किन दो को मिलेगा मौका? भारत की प्लेइंग-11 पर फंसा पेच

Tue, 06 Oct 2026 09:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Oct 2026 09:31 AM IST
सार

India vs West Indies T20 Playing 11 Prediction एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के तीन दिन बाद भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उतरेगा। सबसे बड़ा सवाल वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर है। इसके अलावा मेयंक यादव या प्रिंस यादव और कुलदीप यादव या रवि बिश्नोई में से किसे मौका मिलेगा, इस पर भी सस्पेंस है।

विज्ञापन
IND vs WI Dream11 Prediction Today India vs West Indies Playing XI Captain and Players List News
भारत बनाम वेस्टइंडीज संभावित प्लेइंग-11 - फोटो : ANI

विस्तार

जापान में एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीतने के तीन दिन बाद भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उतरेगी। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। एशियन गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा रहे 14 में से 12 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम में भी हैं। ऐसे में भारत की अंतिम एकादश काफी हद तक एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ उतरी टीम जैसी हो सकती है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल शीर्ष क्रम को लेकर है। क्या वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका मिलेगा या उन्हें अभी इंतजार करना पड़ेगा?

विज्ञापन
Trending Videos

IND vs WI Dream11 Prediction Today India vs West Indies Playing XI Captain and Players List News
नेट्स पर बल्लेबाजी के दौरान वैभव सूर्यवंशी। - फोटो : amar ujala

सूर्यवंशी के सामने फिर इंतजार की चुनौती?
एशियन गेम्स में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की थी, जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर आए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के पास इन तीनों को खिलाने का विकल्प है, लेकिन ईशान किशन के दमदार फॉर्म ने समीकरण बदल दिया है। अब भारत अभिषेक और सैमसन से ही पारी की शुरुआत करा सकता है, जबकि ईशान तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं। सैमसन ने एशियन गेम्स में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में लगातार दो अर्धशतक लगाने के कारण उन्हें टीम में बरकरार रखा जा सकता है। वहीं अभिषेक शर्मा के भी प्लेइंग-11 में रहने की उम्मीद है। वह पाकिस्तान के खिलाफ एशियाड फाइनल में जबरदस्त फॉर्म में दिखे थे। ऐसे में सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs WI Dream11 Prediction Today India vs West Indies Playing XI Captain and Players List News
ईशान किशन - फोटो : ANI

लखनऊ में ईशान के आंकड़े भी उनके पक्ष में
ईशान किशन के लिए 2026 का टी20 अंतरराष्ट्रीय सत्र शानदार रहा है। वह इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1005 रन बना चुके हैं। 29 मैचों में उनके नाम 37.22 की औसत और 169.47 के स्ट्राइक रेट से रन हैं। इस साल वह 1000 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। लखनऊ का इकाना स्टेडियम भी ईशान के लिए खास रहा है। यहां नौ टी20 पारियों में वह एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं तथा उनका औसत 66.57 का है।

वेस्टइंडीज के पास भी पावर हिटर
वेस्टइंडीज की टीम भी सीरीज में नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ियों की वापसी से उसकी बल्लेबाजी में आक्रामकता बढ़ी है। हेटमायर ने सीपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और 12 पारियों में 367 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 197.31 रहा। वहीं वेस्टइंडीज के अनुभवी स्पिनर अकील हुसैन अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल सकते हैं।

विज्ञापन

IND vs WI Dream11 Prediction Today India vs West Indies Playing XI Captain and Players List News
कुलदीप-बिश्नोई-वरुण - फोटो : BCCI-@JayShah

कुलदीप या बिश्नोई? एक और बड़ा सवाल
एशियन गेम्स में रवि बिश्नोई का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा था। ऐसे में कुलदीप यादव को मौका मिलने की संभावना है। कुलदीप ने भारत के लिए आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला इसी साल फरवरी में खेला था। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। उनके साथ मयंक यादव और प्रिंस यादव में से किसी एक को मौका मिलने की संभावना है। खास बात यह है कि दोनों का आईपीएल घरेलू मैदान लखनऊ ही है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

खिलाड़ी भूमिका
अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज
संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज
ईशान किशन विकेटकीपर-बल्लेबाज
श्रेयस अय्यर (कप्तान) बल्लेबाज
तिलक वर्मा बल्लेबाज
शिवम दुबे ऑलराउंडर
नीतीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर
अक्षर पटेल ऑलराउंडर
कुलदीप यादव स्पिनर
मयंक यादव/प्रिंस यादव तेज गेंदबाज
अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाज

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी प्लेइंग-11 को लेकर स्थिति साफ नहीं की। उन्होंने कहा, 'हम एशियन गेम्स से अभी लौटे हैं। पहले यह देखना होगा कि यात्रा और जेटलैग के बाद सभी खिलाड़ी कैसा महसूस कर रहे हैं और फिर उसी के आधार पर योजना बनाएंगे।'

IND vs WI Dream11 Prediction Today India vs West Indies Playing XI Captain and Players List News
शाई होप - फोटो : ANI
वेस्टइंडीज के सामने भी फिटनेस का सवाल
वेस्टइंडीज की संभावित टीम में शाई होप कप्तान और विकेटकीपर की भूमिका में होंगे। तीसरे वनडे के दौरान उंगली में चोट लगने वाले ज्वेल एंड्रयू की फिटनेस पर नजर रहेगी। उनके फिट नहीं होने पर सीपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कामिल पूरन को डेब्यू का मौका मिल सकता है। शमर जोसेफ तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे, जबकि रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड और शमर स्प्रिंगर उनका साथ दे सकते हैं।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11
खिलाड़ी भूमिका
कामिल पूरन सलामी बल्लेबाज
शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर) सलामी बल्लेबाज
शिमरॉन हेटमायर बल्लेबाज
रोवमन पॉवेल बल्लेबाज
शेरफेन रदरफोर्ड बल्लेबाज
रोमारियो शेफर्ड ऑलराउंडर
शमर स्प्रिंगर ऑलराउंडर
अकील हुसैन स्पिनर
गुडाकेश मोती स्पिनर
शमर जोसेफ तेज गेंदबाज
मैथ्यू फोर्ड तेज गेंदबाज

IND vs WI Dream11 Prediction Today India vs West Indies Playing XI Captain and Players List News
शिमरॉन हेटमायर - फोटो : PTI
लखनऊ में भारत का दबदबा
 
  • भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 20 जीते हैं। खास बात यह है कि भारत ने इकाना स्टेडियम में अब तक कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं गंवाया है। वहीं वेस्टइंडीज ने भारत में अपने पिछले 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है।
  • लखनऊ की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण वाली है। आईपीएल 2026 में यहां खूब रन बने थे, इसलिए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी बल्लेबाजों के लिए अच्छे मौके मिलने की उम्मीद है। सोमवार को बारिश के कारण दोनों टीमों का अभ्यास प्रभावित हुआ, लेकिन मैच के दिन बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed